‘मेरी जान को ख़तरा है’, मेरी हत्या हुई तो CM नीतीश और आनंद मोहन ज़िम्मेदार होंगे- अमिताभ कुमार दास, पूर्व IPS
Bihar News: पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने अपनी जान को ख़तरा बताते हुए CM नीतीश कुमार और बाहुबली आनंद मोहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Anand Mohan के जेल से रिहा होने के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष के नेता लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। वहीं पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आनंद मोहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सबसे पहले हमने ही आवाज़ बुलंद किया था। यही वजह है कि अब मेरी जान को खतरा है। बाहुबली नेता आनंद मोहन ने अपने गुर्गों को मेरी सुपारी दे दी है।
अमिताभ कुमार दास ने कहा कि 25 साल तक उन्होंने बिहार में सेवा दी है। इस दौरान उनके कई विश्वसनीय सूत्र बने हैं। उन्हीं सूत्रों के पता चला है कि बाहुबली आनंद मोहने ने अपने गुर्गों से कहा है कि जी जी कृष्णैया की तरह ही अमिताभ कुमार दास को भी ठिकाने लगा दो। भी पास पहुंचा दो।
अमिताभ कुमार दास ने कहा कि हत्या कि सुपारी का इनपुट की जानकारी बिहार पुलिस के मुखिया को लिखित में दे दी है। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की सूची में आने के बाद उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है। पूर्व IPS ने अमिताभ कुमार दास ने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
अमिताभ कुमार दास ने कहा कि मुझे मारने की पूरी तैयारी हो चुकी है। यही वजह है कि मुझे जो बॉडीगार्ड दिए गए थे, उसे हटा लिया गया। सर्विस में नहीं होने के बाद भी मेरी जान को खतरा है, इसलिए अंगरक्षक दिए गए थे। बॉडीगार्ड हटा लेने की वजह से जान का ख़तरा और भी बढ़ गया है।
अमिताभ कुमार दास ने कहा कि बिहार के DGP को लिखित में पूरे मामले की शिकायत कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय में आवेदन रिसीव होने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हो रही है। आवेदन में साफ तौर पर लिखा है कि अगर मेरे साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो, सीएम नीतीश कुमार और आनंद मोहन ज़िम्मेदार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications