Muzaffarpur News: छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे मनचले, ग्रामीणों ने उतार दिया ‘भूत’
Muzaffarpur News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से मनचलों की छेड़खानी की ख़बरें आए दिन पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले का है, जहां मनचले को छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे। ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद ऐसी सज़ा दी कि वह ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
मुजफ्फरपुर जिला के शाहपुर मरीचा (मनियारी थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। जहां मनचले छात्राओं को आशिक मिज़ाज लड़के छेड़ा करते थे। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी।

मौक़े पर ही दोनों आरोपियों को उठक-बैठक करवाई। इसके बाद चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की ग़लती दोहाराई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस में शिकायत नहीं करते हुए मनचलों को उनके परिजनों सौंप दिया।
स्थानीय लोगों की मानें तो काफी दिनों से यह दोनो युवक स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करते हुए उसका वीडियो बनाया करते थे। छात्राओं ने अपने परिजनों से भी इसकी शिकायत की थी। कई दिनों से छात्राओं के परिजन आरोपियों को ढूंढ भी रहे थे।
अहले सुबह आरोपी दिखे तो पीड़िता के परिजनों से उस पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को बिजली के खंभे से बांध दिया। वहीं आरोपियों को परजिनों को मामले की जानकारी हुई तो वह भी मौक़े पर पहुंचे।
आरोपियों के परिजनों के आने के बाद ग्रामीणों ने मनचलों को खंभे से खोला और कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाया। इसके साथ ही कागज पर यह लिखवाया कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे। इसके साथ चेतवानी देते हुए छोड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि समाजिक स्तर पर मंचलों के साथ ऐसी कार्रवाई करनी ज़रूरी थी। इस तरह करने से बदमाशों के हौसले बुलंद नहीं होंगे। गांव की बेटी बहू भी खुद का महफूज़ महसूस करेंगी। इससे पहले बच्चियां घर से डर-डर कर बाहर निकली थी, कि कहीं उसके साथ कोई बदसलूकी ना कर दे।












Click it and Unblock the Notifications