Muzaffarpur News: पोते की चाहत में दादी बनी हैवान, नवजात पोती की बेरहमी से कर दी हत्या

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक दादी की हैवानियत की ख़बर सामने आ रही है। पूरा मामला जानने के जानने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। महिला ने पोते की चाहत में अपनी नवजात पोती की बेरहमी से हत्या कर दी।

निर्दयी दादी के ख़ौफनाक क़दम उठाने का यह मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के अम्मा सोहिजन गांव (हथौड़ी थाना क्षेत्र) का है। मिली जानकारी के मुताबिक दादी ने अपनी दो महीने की नवजात पोती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर ले जकर दफना दिया।

Muzaffarpur News: Grandmother became a beast in love for her grandson, know the whole matter

पुलिस की मानें तो बच्ची की मां ने जब घर में अपनी बेटी को नहीं पाया तो अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामला दर्ज कर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो दिल दहला देने वाला सच सामने आया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला की दादी ने ही अपनी पोती की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अपने पति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शव बरामद कर दादी और दादा को गिरफ्तार कर लिया।

नवजात की मां ने बताया कि उनके ससुराल वाले बेटी के पैदा होन से ख़फ़ा चल रहे थे। इसलिए सास-ससुर प्रताड़ित भी किया करते थे। नवजात के लिए दूध लाने के लिए किचन में गई, इसी दौरान दादी बच्ची को उठाकर ले गई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

किचन से लौटने के बाद जब उन्होंने (पीड़ित मां) बच्ची को अपने जगह पर नहीं पाया तो, इधर उधर ढूंढने लगी। जब कुछ पता नहीं चला तो अपने घर वाले को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शक के आधार पर जब दादी से सख्ती से पूछताछ की मामले का सच सामने आया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+