Muzaffarpur News: ‘कमर से पिस्टल निकाली और तान दिया’, वार्ड पार्षद की दबंगई देख लोग हैरान

Muzaffarpur News Today: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी ज़िले हत्या, अपहर, लूट और रेप जैसी कोई वारदात की ख़बर सामने आ ही जाती है। वहीं अब नेताओं के गुंडागर्दी की भी ख़बर सामने आने लगी है। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां वार्ड पार्षद ने एक दुकानदार पर गोली तान दी। आइए जानते हैं पूरा मामला

मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है, जहां गोबरसही चौक पर मौजूद एस के ट्रेड्स हार्डवेयर के दुकान में वार्ड पार्षद की दबंगई की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से उसने कमर से पिस्टल निकाली और तान दिया, ऐसा लग रहा था कि वह पार्षद कम और डॉन ज़्यादा है।

Muzaffarpur me ward parshad ki dabangai aayi saamne pistol nikala aur dukandar pr tan diya bihar

वार्ड नंबर 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान और अपने कई गुर्गों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकानदार के साथ गाली गलौज़ करते हुए मारपीट करने लगा। वार्ड पार्षद की खुलेआम गुंडागर्दी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, उसमें आवाज़ भी सुनाई दे रही है।

दुकान में शोर सुनने के बाद स्थानीय लोग बीच बचाव में पहुंचे और पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार और वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान के बीच हो रहे विवाद को सुलझाया। करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित दुकानदार ने सदर थाना में वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान और कई अन्य लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई।

इस पूरे मामले में अश्मिथ कुमार (सदर थाना प्रभारी) ने बताया कि पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि मंगलवार को जो सरेआम गुंडई हुई है, यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर यकीन बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+