Muzaffarpur: 'मुझे उसके पास नहीं भेजिए, वो मुझे मार देगी', रोते हुए बच्ची ने सुनाई दरिंदगी की कहानी
Bihar Local News: मुजफ्फरपुर जिले से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक कहानी सामने आई है, अब वह वापस अपने घर नहीं जाना चाहती है।

Muzaffarpur Latest News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कबनगर थाना पुलिस को एक बच्ची को संदिग्ध हालत मे मिली जो कि खुद को मैट्रिक पास बता रही है। कंपनी बाग इलाके में डायल 112 की टीम को वह अकेले घूमते हुए मिली।
किशोरी से पूछताछ कर पुलिस उसे नगर थाना ले गई, वह खुद को मैट्रिक पास बताते हुए घर का पूरा पता बताने से कतरा रही है। घर का पता पूछने पर सिर्फ़ जयनगर बोल कर खामोश हो जाती है। वहीं जब पुलिस ने उसे बिना घबराए अपनी बात बताने के लिए कहा तो रोते हुए उसने दर्द की दास्तां सुनाई।
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां उसके साथ मारपीट कर घर का पूरा काम करवाती है। भूखा रखती है, खाना मांगने मारपीट कर कमरे में बंद कर देती है। वहीं युवती ने पुलिस से गुज़ारिश करते हुए कहा कि उसे उसकी सौतेली मां के नहीं भेजें, वह उसे मार देगी।
Recommended Video
युवती ने बताया कि जब वह सिर्फ 5 महीने की थी तो उसकी मां की मौत हो गई थी, इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। डेढ़ साल पहले पिता की मौत हुई, तो उसके बाद से सौतेली मां ने प्रताड़ित करने शुरू कर दिया।
किशोरी ने कहा कि उसके नाना का घर समस्तीपुर है, वह अपनी सौतेली मां के पास नहीं जाना चाहती है। सौतेली मां ने ही ट्रेन का टिकट कटाकर जयनगर से ट्रेन में बैठा दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन आने पर वह ट्रेन से उतर गई।
जंक्शन से बाहर निकलने के बाद टहलते-टहलते कंपनी बाग रोड पर आ गई। पुलिस की मानें तो युवती की उम्र करीब 14 से 15 होगी। श्रीराम सिंह (नगर थानेदार) ने युवती की पहचान के लिए जय नगर पुलिस से संपर्क साधा है। बच्ची की तस्वीर जय नगर पुलिस को भेज दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications