बिहारः नक्सली और अपराधी होने के शक में पुलिस ने होमगार्ड को मार गिराया
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र में होमगार्ड जवान के खुदकुशी मामले में नया मोड़ सामने आया है। बता दें कि बीते सोमवार की रात को पुलिस और होमगार्ड जवान के बीच गलतफहमी से हुई गोलीबारी में होमगार्ड जवान की मौत हुई थी। जिले के बरियापुर थाना परिसर स्थित शौचालय सह स्नानागार से हो रही रुक-रुक कर गोलीबारी के चलते पुलिस ने नक्सली और अपराधियों के शक में आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में होमगार्ड जवान की मौत हुई थी।

जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी मो. जमीन के बेटे मो. जाहिद की रूप में हुई थी। वहीं बताया जा रहा है कि होमगार्ड ने 10 राउंड फायरिंग की थी। जबकि पुलिस द्वारा 23 राउंड गोलीबारी की बात कही जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद DIG मो. शफीउल हक, एसपी मनजीत सिंह सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसके साथ ही FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं मृतक होमगार्ड के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। इस मामले में मीडिया को जनकारी देते हुए SP मनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर बरियापुर थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को थाना पर हमला होने की सूचना दी थी।
थाना परिसर स्थित शौचालय सह स्नानघर से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी। घेराबंद करने के बाद नक्सली या अपराधी को आत्मसमर्पण करने के लिए बोला गया। लेकिन फिर भी फायरिंग नहीं रुकी। इसी वजह से पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में अपराधी या उग्रवादी को ढेर किया। घटनास्थल की तलाशी और अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि अज्ञात अपराधी या व्यक्ति होमगार्ड मो. जाहिद है।
इस दौरान यह भी पता चला कि उसने अपने सर्विस राइफल से फायरिंग कर रहा था। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि इस दौरान होमगार्ड ने 10 राउंड फायरिंग की। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले ही होमगार्ड कमान बदली के बाद थाना में योगदान दिया था। घटना के दिन उसकी पत्नी एवं बेटा उससे मिलने के लिए थाना में आया था।












Click it and Unblock the Notifications