मुंगेरः पति के साथ लिये सात फेरे फिर 5 घंटे बाद ही दुल्हन की हो गई मौत

मुंगेर। कोरोना काल में इन दिनों ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो हम सभी को झकझोर रही हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है, जहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। इसके बाद पति ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 मई को ही निशा की शादी महकोला गांव के रवीश से हुई थी। शादी में सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद दुल्हन की अचानक तबियत खराब हो गई, फिर भागलपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

munger bride died after five hours of marriage

निशा का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल के अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव में शादी के महज 5 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत की खबर सुन लोग हतप्रभ हैं। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बीते 8 मई को अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव में रंजन यादव उर्फ रंजय के घर बेटी निशा कुमारी की शादी को लेकर परिवार के लोग काफी खुश और उत्साहित थे। कोविड गाइडलाइन फॉलो करते हुए हवेली खड़गपुर प्रखंड के महकोला गांव से सुरेश यादव के पुत्र रवीश की बारात पहुंची और शादी ब्याह की रस्म पूरी की गई।

शादी के सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद ही दुल्हन निशा की तबियत बिगड़ गई, जिसको लेकर आनन-फानन में लड़की के परिजन दुल्हन निशा को तारापुर स्थित सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत दुल्हन निशा ने भी शादी के महज पांच घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। दुल्हन की महज पांच घंटे में इलाज के दौरान मौत से सभी हतप्रभ है और खुदिया गांव गम में डूबा है।

दुल्हन निशा के साथ जीवन बिताने के सात फेरे लेने वाले पति रवीश कुमार को अपनी पत्नी को विदा कर अपने घर महकोला की जगह उनके शव को सीधे श्मशान ले जाना पड़ा। चंद घंटे पहले ही पति-पत्नी का सामाजिक, पारिवारिक दायित्व ग्रहण करने वाले पति रवीश कुमार ने पत्नी निशा को मुखग्नि दी। सुल्तानगंज स्थित श्मशान घाट पर मौजूद सभी लोग इस वाकये को देख मर्माहत दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+