Bihar News: पत्नी की मौत के बाद दामाद को सास से हुआ प्यार, पता चलने पर ससुर ने उठाया ये कदम

बांका में अजब-गजब लव का मामला सामने आया है। सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। मामले की जानकारी होने पर ससुर ने खुद दामाद से अपनी पत्नी की शादी करा दी। ये मामला बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है।

शनिवार को बांका न्यायालय में दोनों प्रेमी युगल को ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

son-in-law-fell-in-love-with-mother-in-law

जानकारी के मुताबिक कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के धोबनी ग्राम निवासी सिकंदर यादव की शादी बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीरमोती गांव के दिलेश्वर दर्वे व गीता देवी की पुत्री से करीब 30 वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी से सिंकदर को एक बेटी और एक बेटा है।

कुछ साल पहले दिलेश्वर दर्वे की बेटी और सिंकदर की पत्नी का देहांत हो गया। उसके बाद सिकंदर यादव ने दूसरी शादी की, लेकिन उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद सिकंदर अपने पुराने ससुराल आना जाना बढ़ गया। इसी दौरान सास और दामाद एक-दूसरे के करीब आ गए।

शुक्रवार को जब सिकंदर अपने ससुराल हीरमोती गांव पहुंचा तो ससुर को शक हुआ। उसने इन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दिलेश्वर ने इसकी सूचना पंचायत को दी। पंचायत और ग्रामीणों के सामने सिंकदर यादव ने अपनी सास से प्यार का इजहार कर दिया।

इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों ने मिलकर सिकंदर और गीता देवी की शादी करवा दी। इतना ही नहीं दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद का कोर्ट मैरिज भी करवा दिया। ग्रामीणों के समक्ष सिकंदर गीता देवी को लेकर अपने घर विदा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+