पूजा का प्रसाद खाने से 350 लोग बीमार, 60 लोगों की हालत गंभीर

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई लोगों की हालत गंभीर हो गई जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें दूषित खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने की बात बताई।

पटना। बिहार के अररिया जिला में पूजा का प्रसाद खाने से एक ही गांव के 350 लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को एक ही बीमारी पेट में दर्द के साथ उल्टी और दस्त होने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई लोगों की हालत गंभीर हो गई जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें दूषित खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने की बात बताई।

पूजा प्रसाद खाने से 350 लोग बीमार, 60 लोगों की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के नवटोलिया वार्ड संख्या 12 में इस तरह की घटना घटी। इस घटना के पीछे ऐसा कहा जा रहा है कि गांव से महावीर झंडा शोभायात्रा निकाला जा रहा था। इसी शोभायात्रा में मिले प्रसाद को खाने से देर शाम अचानक लोगों के पेटों में दर्द होना शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव के अधिकतर लोगों की हालत खराब होने लगे। फिर सभी को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने बताया कि महावीरी झंडा शोभा यात्रा का प्रसाद खाने से कई लोगों की तबीयत खराब हुई है जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। एक साथ गांव के 350 लोगों की तबीयत खराब हो जाने की बात सुनते ही अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर संगीता के नेतृत्व में मेडिकल टीम को उनके इलाज के लिए लगाया, जहां 60 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से वार्ड सदस्या गीता देवी के परिजन, चंदा देवी, अजय कुमार, मोनू कुमार, रानी देवी, फुलिया देवी, सुलेखा देवी, महेश पासवान, सुनीता देवी, जितनी देवी के साथ-साथ अन्य लोग शामिल हैं।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीमार लोगों कि संख्या बढ़ती देख बाहर के कई डॉक्टरों को लगाया गया है जो सभी का उचित इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+