Bihar Weather News: बिहार मॉनसून विदाई से पहले फिर सक्रिय, कई ज़िलों में बारिश के आसार, पढ़िए मौसम समाचार

Bihar Weather News: बिहार में मौसम के हाल ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कभी बारिश तो कभी धूप की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं अब मॉनसून विदाई से पहले एक बार फिर बिहार में सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 12 सितंबर से एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय हो सकता है। मौसम के करवट बदलने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार 11 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिले में हल्की वर्षा का अलर्ट भी जारी किया है।

Monsoon active in bihar chances of rain in many districts read weather news in hindi

पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव क्षेत्र, उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। बंगाल के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक पहुंचने की उम्मीद है। राजस्थान, यूपी से होते हुए मानसून ट्रफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

मौसमी हालात की वजह से बिहार में 3 दिनों तक मॉनसून कमजोर ही रहेगा। इस दौरान तापमान बढ़ेगा, दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में 12 सितंबर से 14 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। उमस भरी गर्मी से 12 सितंबर के बाद लोगों को राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून कमज़ोर पड़ने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वर्षा सही से नहीं हो पाई है। बुधवार को प्रदेश के बेगूसराय, समस्तीपुर सहित कई ज़िलों में हल्की वर्षा की संभावना है, लेकिन तापमान में कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला है। बुधवार तक इसी तरह मौसम का मिजाज रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+