Bihar News: ‘हादसों का सोमवार’ प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में हुए हादसे में 12 से अधिक लोगों की गई जान

Bihar News: सावन के तीसरे सोमवार में बिहार के विभिन्न ज़िलों से दर्दनाक हादसों की ख़बर आई है। पहली ख़बर हाजीपुर की है जहां एक साथ 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। दूसरी ख़बर जमुई से है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई, जिससे 10 दुकानें जल गईं। तीसरी ख़बर कटिहार से है, जहां गंगा स्नान कर जल भरने गए युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हाजीपुर में हुए हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि कावड़िए डीजे ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हाइवोल्टेज तार में ट्राली के ऊपर रखा बॉक्स चिपका, जिसके बाद माइक की तार में करंट आया और देखते ही देखते 9 लोग चपेट में आए गए।

Monday of accidents In Bihar News more than 12 people died in different districts of the state

हाजीपुर में हुए हादसे के बाद आश्रित परिवार को स्थानीय प्रशासन की मदद से 4-4 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि दिलवा दी गई है। वहीं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हज़ार रुपये की राशि दी गई है। बिहार के जमुई से ज़िले के सिकंदरा चौक पर सोमवार की सुबह 4 बजे फुटपाथ पर की 10 चाय दुकानें आगलगी की चपेट में आ गई।

Recommended Video

    हाजीपुर में भीषण हादसा,करंट की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की मौत, जल चढ़ाने जा रहे थे हरिहरनाथ

    सिकंदरा निवासी सुरेंद्र पंडित ने सुबह अपनी चाय दुकान खोली और फिर चाय बनाने के लिए गैह चूल्हे को जलाया, इतने मे ही सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि उसने अपनी चपेट में 10 दुकानों को ले लिया।

    कटिहार में हुए हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कुमारीपुर कजरा (मनिहारी थाना क्षेत्र) के पास दो बाइक टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई। दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर चार लोग सावन की तीसरी सोमवारी के लिए मनिहारी घाट पर गंगास्नान कर जल भरने गए थे। इसी दौरान बाइक की टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई, दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+