Bihar News: JDU में थे फिर RJD में आए, अब NDA के समर्थन में, बाहुबली अनंत सिंह ने दिया ये जवाब

Anant Singh News: बिहार में जारी चुनावी घमासान के बीच पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह उर्फ़ छोटे सरकार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह लगातार एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से राजद विधायक हैं। पति एनडीए गठबंधन के जीत का दावा कर रहे हैं।

सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच वन इंडिया हिंदी से अनंत सिंह ने ख़ास बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह जदयू से कैसे राजद में आए। चुनावी जीते फिर उनकी सदस्यता गई। पत्नी नीलम देवी विधायक बनी और अब वह एनडीए गठबंधन के हिस्सा हैं।

Mokama Ex MLA Anant Singh Chote Sarkar Said Why He Left JDU and Join RJD News Hindi

अनंत सिंह ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव हो रहा था, तो जेल में थे। हम थोड़े ही ना राजद के पास टिकट मांगने गए थे। उन्होंने टिकट दे दिया चुनाव लड़े जीत गए। वहीं आर्म्स के झूठे केस सज़ा हो गया तो सदस्यता चली गई, जिसके बाद पत्नी चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की।

Recommended Video

    Lok Sabha Chunav: NDA के पक्ष में अनंत सिंह, पत्नी हैं राजद विधायक, ‘छोटे सरकार’ ने कही ये बात

    अनंत सिंह ने कहा कि मेरे लिए दल और सिंबल कोई मायने नहीं रखता है। हम अपने चेहरे और जनता के आशीर्वाद से जीतते हैं। जनता मेरे लिए भगवान है और वह मुझे भगवान मानती है। सीता राम भगवान को मानते हैं। धर्म और जाति के नाम पर किसी को भ्रमित नहीं करते हैं। सभी इंसान मेरे लिए एक समान है।

    अनंत सिंह से जब यह सवाल किया कि आप जदयू में थे राजद से चुनाव लड़े और एनडीए के समर्थन में हैं। ऐसा क्यों? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे जहां इज़्ज़त मिलेगी मैं वहा जाऊंगा। मेरी पत्नी राजद से विधायक है, तो काहे ना उसके जीतते ही फ्लैट दे दिया। अभी कुछ दिन पहले दिया गया।

    जेल गए तो राजद वालों ने एक शब्द नहीं बोला। कांग्रेस के समय मे बिजली तार और पोल था। राजद का समय आया तो बिजली तो दूर पोल और तार दोनों गायब हो गया। नीतीश कुमार के शासनकाल में स्थिति बेहतर हुई। इसलिए जनता के हित में जो रहेगा और मुझे इज़्ज़त देगा। हम उसके साथ रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+