बिहार: फेसबुक लाइव पर रोते हुुए खेसारी लाल यादव ने कहा- जान से मारने की हो रही है साजिश

वैशाली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों खेसारी लाल यादव ने गुजरात में यूपी बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाई थी। खेसारी का कहना है कि इन दिनों उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है। शनिवार को वे बिहार के वैशाली जिले में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे जहां भीषण हंगामा मच गया। इसके बाद उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाई। फेसबुक लाइव के दौरान वैशाली में हुए वाक्ये को बताते हुए खेसारी रो पड़े। फेसबुक लाइव में उन्होंने वैशाली के एक नेता का जिक्र किया और उसपर आरोप लगाया कि वो खेसारी की हत्या की साजिश रच रहा है।

बिहार: फेसबुक लाइव पर रोते हुुए खेसारी लाल यादव ने कहा- जान से मारने की हो रही है साजिश

बता दें कि शनिवार को खेसारीलाल यादव एक लाइव स्टेज शो के लिए बिहार के वैशाली जिला पहुंचे थे। इस दौरान अचानक हंगामा और पथराव होने लगा जिसके बाद खेसारी को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। हंगामें के दौरान भीड़ ने खेसारी की गाड़ी पर हमला कर उसे चकनाचूर कर दिया। खेसारी लाल यादव ने अपनी वीडियो में सुधीर सिंह नाम के नेता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं यादव समाज का बेटा हूं तो इसमें मेरी क्या गलती है।

बिहार: फेसबुक लाइव पर रोते हुुए खेसारी लाल यादव ने कहा- जान से मारने की हो रही है साजिश

अपने वीडियो में खेसारी ने कहा कि अगर मुझे मारना ही है तो बुला के मारो। अश्लीलता को लेकर मेरा कोई विरोध नहीं है, आज मैं आगे बढ़ गया हूं इसलिए मुझे अश्लील कहा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी के उपर भीड़ ने दो सौ पत्थर फेंके। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। मैं यादव समाज का बेटा हूं इसलिए कुछ लोग मुझे तंग कर रहे हैं और मुझे धमकी दे रहे हैं। इसमे मेरी क्या गलती है।

बता दें कि यह मामला काफी पुराना है जिसमें सुधीर सिंह नाम के एक नेता ने खेसारी लाल यादव को बीते दिनों धमकी दी थी। खेसारी लाल यादव ने बकायदा सुधीर सिंह की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस रिकॉर्डिंग में साफ सुना जा सकता है कि नेता लगातार खेसारी को अपशब्द कहने के साथ ही धमकी भी दे रहा है। इसी कड़ी में वैशाली में हुए हंगामे के बाद खेसारी लाल यादव ने सुधीर सिंह का नाम लेकर व कुछ विशेष लोगों को केंद्रित करते हुए यह बताया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+