सुपौल: मामा-मामी को बंधक बनाकर नाबालिग से रेप, विरोध पर बड़ी बहन को मारी गोली
सुपौल। बिहार के सुपौल में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचलों ने एक परिवार को बंधक बनाकर नाबालिग से गैंगरेप किया और विरोध करने पर पीड़िता की बड़ी बहन को गोली मार दी। गंभीर हालत में बड़ी बहन को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दशहरा मेला देखने गई थी पीड़िता
घटना सुपौल के राघोपुर-प्रतापगंज थाना क्षेत्र की सीमा की है। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, पीड़िता अपने मामा-मामी और बड़ी बहन के साथ दशहरे के मेला देखने गई थी। घर लौटने के दौरान ही युवकों ने पूरे परिवार को घरे लिया। इसके बाद मामा-मामी को बंधक बना लिया और नाबालिग से गैंगरेप किया।
बड़ी बहन को मारी गोली
इस दौरान जब बड़ी बहन से मनचलों का विरोध किया तो उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर मनचले फरार हो गए। गोली नाबालिग के सीने में लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामला दो थाना क्षेत्रों के बीच का होने के कारण मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications