Viral Video मामले में बोले मंत्री तेज प्रताप यादव, अधूरा सच दिखाकर बदनाम करने की कोशिश, शिकायत दर्ज

Tej Pratap Statement On Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कार्यकर्ता से बदसलूकी की है। इस मामले भाजपा ने राजद पर जमकर निशाना साधते हुए राजद कार्यकर्ताओं की हालत गुलामों जैसी बताई है।

वायरल वीडियो मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा कि आधा सच दिखाकर बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस बाबत प्राथमिकि दर्ज करवा दी गई है। आपको बता दें कि तेज प्रताप की आईटी सेल की तरफ़ से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Minister Tej Pratap Yadav said in Viral Video case

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि युवक नशे की हालत में पर्यावरण मंत्री के साथ धक्का-मुक्की कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि इस मामले की जांच कर छवि ख़राब करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। तेज प्रताप यादव की टीम की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि, 22 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मंत्री तेज प्रताप यादव सेलार कला गांव (गोपालगंज) गए थे।

Recommended Video

    Viral Video मामले में बोले मंत्री तेज प्रताप यादव, अधूरा सच दिखाकर बदनाम करने की कोशिश, शिकायत दर्ज

    नाना के घर से बाहर निकलते वक़्त सुमंत यादव शराब के नशे में मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ धक्का मुक्की करने लगा। बार-बार मना करने के बाद भी नहीं माना, जिसके बाद लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने उसे हटाया। इस घटना के दो दिन बीत जाने के बाद एडिटेड वीडियो को वायरल कर छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र भी यह घटना बहुत ही संवेदनशील है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

    सुमंत यादव के हवाले से मीडिया में यह बयान आया है कि वह तेज प्रताप यादव के पीछे खड़े थे, भीड़ ज़्यादा होने की वजह से पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। और तेज प्रताप यादव से टकरा गए। इसी कारण तेज प्रताप नाराज़ हो गए और गले में हाथ डालते हुए धक्का दे दिया। इसके अलावा कुछ और बात नहीं थी।

    ग़ौरतलब है कि लालू यादव के साले साधु यादव से सुमंत यादव जुड़े हुए हैं। साधु यादव दिल्ली में थे, उन्हें जब उनकी बड़ी बहन राबड़ी और जीजा लालू के घर आने की खबर मिली तो, साधु यादव के कहने पर सुमंत व्यवस्था देख रहे थे। ताकु वहां किसी लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। इस मामले में वन इंडिया हिंदी ने सुमंत यादव से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+