बिहारः पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मां का निधन, फेसबुक पर जाहिर किया दुख
पटना। बिहार की नीतीश सरकार के कैबिनेट में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मां का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। फेसबुक पोस्ट के जरिये पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मां उनके अंदर संघर्ष की प्रेरणा थीं। मंत्री की मां के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके पटना स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

मां के निधन की जानकारी नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में मां को अपनी ताकत के साथ कमजोरी भी बताया। लिखा कि मां उनके अंदर संघर्ष की प्रेरणा थीं। उन्होंने काफी कष्ट से परिवार में सभी को मुकाम तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि मां सदा उनकी यादों में जीवित रहेंगी। मां है तो सारा संसार अपना है, मां नही तो सब अनजान हैं।












Click it and Unblock the Notifications