बिहारः मंत्री मुकेश सहनी ने कहा- पहली ही कलम से वे कुछ नया करने जा रहे हैं

दरभंगा। बिहार के नवनियुक्त पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी अपने गृह जिला दरभंगा पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मुकेश सहनी को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया और कहा कि उन्हें सरकार चलाने का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव से सीख लेकर वह अपने विभाग में काम करेंगे।

Recommended Video

      बिहारः मंत्री मुकेश सहनी ने कहा- पहली ही कलम से वे कुछ नया करने जा रहे हैं
      minister mukesh sahani reached darbhanga

      मुकेश सहनी ने कहा कि उनके विभाग में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। वे खुद निषाद समुदाय से आते हैं और मत्स्य व पशुपालन के क्षेत्र में काफी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहली ही कलम से वे कुछ नया करने जा रहे हैं। इसका पता जल्द बिहार के लोगों को चल जाएगा।

      उन्होंने कहा कि वे बिहार की 11 करोड़ जनता के लिए काम करना चाहते हैं। बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और महागठबंधन छोड़कर चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो गए थे। एनडीए की ओर से उन्हें 6 सीटें दी गई थी।

      इन 6 सीटों में से 4 पर उनके प्रत्याशी जीत गए थे, लेकिन खुद मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे। मुकेश सहनी मूल रूप से दरभंगा जिले के बिरौल के रहने वाले हैं और मुंबई में फिल्मों का सेट बनाने का काम करते हैं।

      बता दें कि नीतीश सरकार की मंत्रीमंडल की गठन के बाद बुधवार को एडीआर ने संभी मंत्रियों से संबंधित एक रिपोर्ट जारी की है। चुनाव हारने के बाद भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल 8वीं पास मुकेश सहनी के ऊपर 5 केस दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामलों में आईपीसी की गंभीर धाराएं लगी हुई हैं। वहीं कई मामलों में चार्ज फ्रेम हो चुका है। इसके अलावा मुकेश सहनी अपराध के बाद संपत्ति के मामले में भी दूसरे नंबर पर हैं। मुकेश सहनी 12.11 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+