विवाद होने पर मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
पटना। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद शिक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ले चुके मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल फागू चौहान ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है, जिसके बाद भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

Recommended Video
सीएम नीतीश कुमार के सलाह पर राज्यपाल फागू चौहान ने अगले आदेश तक अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया है। मौजूदा वक्त में अशोक चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं।
नव नियुक्त शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी परअसिस्टेंट प्रफेसर नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मेवालाल ने तीन दिन पहले नीतीश सरकार में नए शिक्षामंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ के साथ ही मेवालाल विवादों में घिर गए। विपक्षी राजद ने नए शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
मेवालाल चौधरी पर सबौर विश्वविद्यालय का कुलपति रहते हुए नियुक्ति घोटाले में मामला दर्ज हुआ था। ये केस भागलपुर ADG-1 के पास विचाराधीन है और फिलहाल चार्जशीट का इंतजार किया जा रहा है। मेवालाल चौधरी 2015 में पहली बार जेडीयू विधायक बने थे। इससे पहले तक वो एक शिक्षक थे। उनके कुलपति रहते कृषि विश्वविद्यालय में साल 2012 में सहायक प्राध्यापक और जूनियर वैज्ञानिकों की नियुक्तियां हुई थीं। बताया जाता है कि इन नियुक्तियों में धांधली की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications