Bansuri Raman : मिलिए 4 साल की अद्भुत 'बांसुरी' से, जो गाती है संस्कृत के बेहद कठिन श्लोक, Exclusive
वनइंडिया हिंदी से Exclusive बात करते हुए हिमानी मिश्रा ने कहा कि 'बांसुरी जैसे बच्चे तो ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं, हमारी पूरी कोशिश है कि हम इस बच्ची का भविष्य संवार सकें।'

Oneindia Exclusive: जिस उम्र में बच्चों को ठीक से बोलना नहीं आता है, अगर उस उम्र में कोई बच्ची संस्कृत के कठिनतम श्लोकों को बिना रूके, पूरे सुरों के साथ स्पष्ट रूप से सुनाएं तो निश्चित ही आपके मुंह से निकलेगा 'अद्भुत', और ऐसा ही कुछ लोग बिहार की चार साल की बच्ची 'बांसुरी रमण' के लिए बोलते हैं, जिसके श्लोकों की मधुर ध्वनि सीधे इंसान के दिल-दिमाग पर असर करती है। मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बांसुरी की आवाज और गायन सुनकर हर कोई हैरान है, आजकल के वातावरण में बच्चों का रूझान श्लोक, भजन और मंत्रों के प्रति कम देखने को मिलता है लेकिन इस बच्ची का ना केवल इनके प्रति रूझान है बल्कि वो इन्हें पूरी तन्मयता से गाती भी है। आपको जानकर हैरत होगी कि बांसुरी ने कई धार्मिक किताबों के श्लोकों को कंठस्थ कर लिया है।

बांसुरी रमण की प्रतिभा से हर कोई हैरान
बांसुरी रमण को श्रीमद्भगवतगीता,शिव-तांडव स्तोत्रम, शिव पुराण, विष्णु पुराण, मधुराष्टकम् के श्लोक जबानी याद है। उसके माता-पिता का कहना है कि 'उनकी बेटी पर मां सरस्वती का आशीर्वाद है, ना तो उन्होंने उसे किसी धर्मग्रंथ की शिक्षा दी है और ना ही उसे कोई इस तरह की बातें घर पर पढ़ाता है। वो खुद अपनी बेटी के इस कौशल को देखकर हैरान हैं।'
बांसुरी की प्रतिभा से हैरान मां-पिता
बांसुरी के माता-पिता एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं, बांसुरी का एक भाई भी है। उनका कहना है कि 'बांसुरी घर में पूजा करते वक्त या बाहर कहीं मंदिर या आयोजन में या रेडियो-टीवी पर श्लोक सुनकर याद कर लेती है और जो चीज उसे एक बार याद हो जाती है, वो उसे भूलती नहीं है। '

ब्रांड रेडिएटर कंपनी की प्रबंध निदेशक हिमानी मिश्रा
लेकिन बासुंरी जैसी अभूतपूर्व प्रतिभा की धनी बेटी के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया है "ब्रांड रेडिएटर" कंपनी की प्रबंध निदेशक हिमानी मिश्रा ने, जिन्होंने इस बेटी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है और उनकी पूरी कोशिश है कि बिहार की इस बेटी की प्रतिभा से पूरी दुनिया वाकिफ हो, आपको बता दें कि ये जिम्मेदारी वो निशुल्क उठा रही हैं।

'बांसुरी जैसे बच्चे तो ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं'
वनइंडिया हिंदी से Exclusive बात करते हुए हिमानी मिश्रा ने कहा कि 'बांसुरी जैसे बच्चे तो ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं, उसमें अभूतपूर्व प्रतिभा है, हमारी पूरी कोशिश है कि हम इस बच्ची का भविष्य संवार सकें, ये हम अपनी खुशी से कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'इस बच्ची में कुदरती प्रतिभा है और इस प्रतिभा को जरूर दुनिया के सामने आना चाहिए इसे यूं ही बर्बाद नहीं होने देना चाहिए । थोड़े प्रशिक्षण और अच्छी शिक्षा से इस प्रतिभा को और निखारा जा सकता है। '

ब्रांड रेडिएटर ने उठाया जिम्मा
उन्होंने बताया कि 'उन्होंने बच्ची के माता पिता से कहा कि अगर उनकी सहमति होगी तो उनकी कंपनी ब्रांड रेडिएटर बांसुरी की प्रतिभा को निखारने और दुनिया के सामने लाने की जिम्मेवारी लेने को तैयार है,वह दिल से चाहती हैं कि बांसुरी की प्रतिभा और ख्याति लगातार बढ़ती जाए,जिसको सुनने के बाद बांसुरी के मम्मी-पापा तैयार हो गए। '
'बांसुरी रमण'के नाम से यू ट्यूब चैनल
आपको बता दें कि हिमानी मिश्रा की पूरी टीम इस वक्त 'बांसुरी रमण' की प्रतिभा की निखारने में जुट गई है। 'बांसुरी रमण'के नाम से एक यू ट्यूब चैनल भी खोला गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी प्रतिभा से वाकिफ हो सके। आपको बता दें कि बांसुरी केवल संस्कृत के श्लोकों को ही नहीं गाती बल्कि हिंदी, भोजपुरी के पारंपरिक और पारिवारिक गीतों पर भी उसकी अच्छी पकड़ है।
जानिए ब्रांड रेडिएटर को
आपको बता दें कि ब्रांड रेडिएटर, बिहार की पहली महिला संचालित डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है, जो आइटी, पीआर एवं ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही है। 'मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता' को अपना मूल मंत्र मानने वाली हिमानी मिश्रा आज लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।
ब्रांड रेडिएटर ने सफलता का मुकाम हासिल किया
ब्रांड रेडिएटर ने सफलता का मुकाम हासिल किया और 50 लोगों को नौकरी दी, बता दें कि अभी तक बिहार के 17 लोग, जो बिहार के बाहर की कंपनियों में काम कर रहे थे, उन्हें बिहार में ब्रांड रेडिएटर ने नौकरी दे कर वापस अपने घर के पास काम करने का मौका प्रदान किया था। मालूम हो कि हिमानी मिश्रा वर्ल्ड इनोवेशन सम्मान से सम्मानित हैं और देश की 50 Fabulous Innovative Leaders में से एक हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications