सुशील मोदी को मिस करने के सवाल पर क्या बोले नीतीश कुमार?

पटना। नीतीश कुमार ने आज सोमवार की शाम को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि फिर जिम्मेदारी मिली है, उसी को निभाएंगे।

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: Sushil Modi के सवाल पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया | वनइंडिया हिंदी
    media asked about sushil modi from nitish kumar

    इस दौरान जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार से सुशील मोदी को लेकर सवाल पूछा कि क्या आपो सुशील मोदी को मिस करेंगे तो उन्होंने ये सवाल भाजपा पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री न बनाने का फैसला भाजपा का है तो आप उनसे पूछिये।

    जेडीयू नेता और बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले अशोक चौधरी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सुशील मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में दूसरा सुशील मोदी नहीं हो सकता।

    बता दें कि इस बार बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी के तारकेश्वर और रेणु देवी ने शपथ ली है। बिहार की पूर्व सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने हार्दिक बधाई दी आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा।

    उन्‍होंने तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी, श्री मंगल पाण्डेय, श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री रामप्रीत पासवान के नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। बता दें इस बार सुशील कुमार मोदी को डिप्‍टी सीएम नहीं बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+