बिहार के लाल ने ढूंढी 'Phone Pe' की बड़ी गलती, कंपनी के अधिकारी भी रह गए हैरान, लग सकता था करोड़ों का चूना
Mayank Kumar Phone Pe Bug News: किसी के काम में ग़लती ढूंढने निकालने को आमतौर पर लोग बुरी बात समझते हैं, लेकिन कहीं कहीं गलतियां निकालने से करोड़ों के नुकसान से बचा जा सकता है। इसके साथ ही एक दुनिया में अलग पहचान भी बन जाती है। कुछ इसी तरह की कहानी बिहार के लाल मयंक की है।
मयंक कुमार ने अपनी हुनर का डंका गूगल में बग ढूंढकर निकाला था। इसके बाद अब उन्होंने फोने पे (डिजिटल पेमेंट ऐप्प) की बहुत बड़ी गलती ढूंढी है, इससे कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था। फोन पे का बग ढूंढने के साथ ही मयंक डिजिटल दुनिया का सुपरहीरो बन चुका है।

बिहार के भागलपुर निवासी मयंक कुमार द्वारा फोन-पे की गलती निकालने के बाद कंपनी के अधिकारी भी दंग रह गए, कि ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है। दरअसल, मयंक ने बिना ओटीपी के फोन पे को लॉग इन कर दिया। ओटीपी बायपास फोन पे में लॉग इन की रिपोर्ट कंपनी को दी।
मयंक द्वारा निकाली गई गलती पर संज्ञान लेते हुए फोन पे ने अपनी ग़लती सुधारी और मयंक को 'हॉल ऑफ फेम' में जगह दी। कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर से BCA कर रहे मयंक ने बताया कि वह एक बार UPI पेमेंट कर रहे थे। इस दौरान ख़याल आया कि क्या फोन पे बिना OTP लॉग इन कर सकते हैं।
इसके बाद उन्होंने OTP वाले सेक्शन को बायपास करते हुए फोन पे को लॉग इन कर लिया। कोई भी हैकर आसानी से फोन पे को हैक कर सकता था। इसकी रिपोर्ट करने के बाद फोने पे ने उसे सही किया और फिर मयंक को अपने थैक्स मेल करते हुए हॉल ऑफ फेम में जगह दी।
मयंक ने कहा कि यह बहुत बड़ी चूक थी। साल भर पहले गूगल का एक बग मिला था, जिससे की हैकर किसी की मेल आईडी से किसी को भी मेल कर सकता था। गूगल को रिपोर्ट करने के बाद उन्होंने भी हॉल ऑफ फेल दिया था। कुछ गिफ्ट भी घर पर भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications