बिहार: सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच गया में हुई मुठभेड़, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर आलोक ढेर

गया। खबर बिहार के गया जिले से है, यहां माहुरी गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच शनिवार (21 नवंबर) देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के जोनल कमांडर आलोक यादव को मार गिराया है। घटनास्थल से एक एके- 47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। वहीं, नक्सलियों के हमले में दो ग्रामीणों के मारे जाने की भी खबर है।

Recommended Video

    बिहार: सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच गया में हुई मुठभेड़, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर आलोक ढेर
    maoist zonal commander alok yadav killed in an encounter

    कार्यक्रम के दौरान नक्‍सलियों ने शुरू कर दी फायरिंग
    वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात धनगाई थाना क्षेत्र के माहुरी गांव में एक मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नक्सली नेता आलोक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गवइया के मुखिया बीरेंद्र सिंह यादव और उसके साथ रहे एक ग्रामीण की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, नक्सलियों के हमले की सूचना पर सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन की टीम और पुलिस मौके पहुंच गई और घेरेबंदी की। घेरेबंदी के बाद दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें नक्सली संगठन का जोनल कमांडर मारा गया।

    एके-47, इंसास राइफल हुई बरामद
    बताया कि तीनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए गया जिला मुख्‍यालय स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। एसएसपी ने बताया कि नक्सली और पुलिस मुठभेड़ के बाद एक एके-47 व इंसास राइफल बरामद की गई है। घटना के बाद सीआरपीएफ और कोबरा आस-पास के गांव व जंगली क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है। कोबरा एसएसबी के द्वारा लोहारी के जंगलों में छापेमारी की कार्रवाई प्रारंभ है।

    10 लाख रुपए का इनाम था घोषित
    मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली जोनल कमांडर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गया के एसएसपी ने बताया कि आलोक की गतिविधियां ज्‍यादातर झारखंड के इलाके में थीं। झारखंड की सरकार ने ही उसपर इनाम रखा था। फिलहाल नक्सली कमांडर सहित दो लोगों का शव अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। मारे गए ग्रामीणों में एक की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है, जबकि एक ग्रामीण की अभी पहचान नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+