कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष से खफा हैं पार्टी के कई, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सिर्फ एक विधायक

कांग्रेस पार्टी के कुल 27 विधायक हैं जिसमें से सिर्फ एक विधायक सिद्धार्थ नए प्रदेश अध्यक्ष के पद भार ग्रहण में मौजूद थे। इसको मुद्दे को लेकर बिहार में एक बार फिर सियासत का बाजार गर्म है।

पटना। बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को हटाए जाने के बाद पार्टी का विवाद रुकने की बजाए और बढ़ता दिख रहा है। पार्टी के कई नेता और विधायक अशोक चौधरी को इस तरह पार्टी पद से हटाए जाने को लेकर खुलकर विरोध कर रहे हैं तो कुछ भीतर ही भीतर। इस बात का अनुमान तब लगाया गया जब नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पदभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे। तभी पार्टी के कार्यकर्ता तो दिखे लेकिन विधायक नजर नहीं आए। कांग्रेस पार्टी के कुल 27 विधायक हैं जिसमें से सिर्फ एक विधायक सिद्धार्थ नए प्रदेश अध्यक्ष के पद भार ग्रहण में मौजूद थे। इसको मुद्दे को लेकर बिहार में एक बार फिर सियासत का बाजार गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के सभी विधायक पार्टी के आलाकमान के इस फैसले से नाराज हैं।

Many Congress MLAs disagree new Party President in Bihar

सुत्रों कि अगर मानें तो जब नए प्रदेश अध्यक्ष सदाकत आश्रम में पदभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे, तभी पार्टी के 15 विधायक और कई पार्षद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के आवास पर मौजूद थे। अशोक चौधरी के एक करीबी सहयोगी की अगर मानें तो जिन विधायकों ने अशोक चौधरी से मुलाकात की है वो उनके साथ हैं। हालांकि सभी विधायक के नामों को अभी उजागर करना उचित नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की अशोक चौधरी को दल-बदल विरोधी कानून को पार करने के लिए 18 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि हमें इस तरह पद से हटा दिया जाएगा। हालांकि हम पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमें अपमानित करके निकाला है, इससे ये साबित होता है कि मैं दलित हूं और इसीलिए मुझे इस तरह निकाला गया है। हालांकि वो दुर्गा पूजा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उनके सामने अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गुमराह करने वालों के खिलाफ हमेशा जारी रहेगी।

वहीं अशोक चौधरी के आरोपों पर जवाब देते हुए नए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने उन्हें मंत्री बनाया था। तो दूसरी तरफ बिहार के राजनीति में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सृजन घोटाला के खिलाफ कांग्रेस नया आंदोलन चलाएगी और पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लॉक और जिला स्तर पर आंदोलन को खड़ा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+