सुहागरात के हसीन सपने देख रहे दूल्हे को पत्नी ने पहुंचा दिया जेल

पहली पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ एक युवक दूसरी शादी रचाने के हसीन सपने देख रहा था। तय समय के अनुसार दूल्हा दुल्हन पड़ोस के मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी करने पहुंचे।

पटना। पहली पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ एक युवक दूसरी शादी रचाने के हसीन सपने देख रहा था। तय समय के अनुसार दूल्हा दुल्हन पड़ोस के मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी करने पहुंचे। शादी की लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी तभी पहली पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची और दूल्हे के साथ साथ उसके पिता को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

bihar,patna,marriage,bride,groom,jail,बिहार,पटना,शादी,दूल्हा,दुल्हन,जेल

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के डेहरी इलाके के झारखंडी मंदिर में औरंगाबाद के बिशनपुरा गांव के रहने वाले विमलेश कुमार अपनी पहली पत्नी और बच्चे को छोड़ औरंगाबाद की रहने वाली निशा से शादी करने की फिराक में लगा हुआ था। लेकिन इस बात की जानकारी उसकी पहली पत्नी को हुई। जानकारी मिलते ही पत्नी ने थाने में जाकर लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।

पत्नी ने पुलिस में बताया कि हमारी शादी 4 साल पहले हुई थी पर शादी के बाद वह मुझे पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे। पिछले कुछ दिनों से वह और उसके पिता अधिकतर घर से बाहर रहा करते थे जब इस बात के बारे में पूछताछ की गई तो घर से भगा देने की धमकी देकर चले गए। इसी बीच हमें पता चला कि वह आज दूसरी लड़की के साथ मंदिर में शादी करने वाले हैं।

bihar,patna,marriage,bride,groom,jail,बिहार,पटना,शादी,दूल्हा,दुल्हन,जेल

लिखित शिकायत मिलने के बाद थानेदार ने मामले को गंभीरता से लिया और लड़की के साथ उस मंदिर पर गए जहां उसका पति दूसरी लड़की के साथ शादी रचा रहा था। पुलिस को देखते ही विमलेश और उसके पिता के चेहरे की रंगत उड गई फिर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आया गया । मामले की जानकारी देते हुए डेहरी थाना के थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि दूसरी शादी करने के आरोप में दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा लिखित आवेदन के आधार पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+