मधुबनीः मंदिर में दो संतों की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के खिरहर में स्थित धरोहर नाथ महादेव मंदिर में दो संतों की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिले के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं दो संतों की हत्या की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मंदिर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग करने लगे।

मृतक साधुओं की पहचान बासोपट्टी प्रखंड के सिरियापुर निवासी 70 वर्षीय हीरा बाबा और भगवानपुर निवासी 60 वर्षीय अंगद बाबा के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों साधुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण मुखिया ने पुलिस को बताया है कि दोनों साधुओं हत्यारा खिरहर गांव का ही दीपक चौधरी है। उनके अनुसार मंगलवार की रात लगभग 1 बजे दीपक ने हीरा बाबा और अंगद बाबा का सिर कुदाल से काट दिया था।
वैशाली में दो युवक डूबे
वहीं बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर के चेचर घाट पर राजापाकर थाने के हरपुर हरदास गांव से गंगाजल लेने आए युवकों की टोली में स्नान के क्रम में चार युवक नदी की तेज धार में बह गए। चारों की चीख-पुकार सुनकर घाट किनारे खड़े एक युवक ने जान जोखिम में डालते हुए किसी तरह दो युवकों को निकाल लिया, लेकिन उसके इस प्रयास के बीच ही दो युवक नदी के गहरे पानी में बैठ गए। घटना बीते मंगलवार की है।
दो युवकों के गंगा में डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने घाट पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। हरपुर हरदास गांव के अवधेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और राजकुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार, अपने अन्य आठ मित्रों के साथ गांव में किसी अनुष्ठान यज्ञ आदि के लिए चेचर से जल लेने बाइक से पहुंचे थे।
सभी जल लेने से पहले नहाने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान नदी के तेज कटाव बाली धार में राजा और निशांत के साथ उसके दो अन्य साथी बह गए। चारों को डूबते देख उसके अन्य दोस्त चिल्लाने लगे, जिससे घाट किनारे लोग जुट गए। लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। इस दौरान एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो युवकों को बचा लिया।












Click it and Unblock the Notifications