बिहारः चोरी के आरोप में युवक को पिलाया मूत्र, मुंडवाया सिर और बुरी तरह से पीटा

मधेपुरा, 12 अप्रैल । बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन पंचायत में चोरी का आरोप लगाकर युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान दबंगों ने युवक के बाल मुंडवा दिए गए, फिर चेहरे को चूने से रंगकर, चप्पल-जूते पहना उसे गांव में छोड़ दिया गया। साथ ही यह भी कहा जा रहा है युवक को मैला खाने पर भी मजबूर किया है, उसे पेशाब भी पिलाई गई है।

madhepura viral video of man who tortured by goons

यह मामला बीते 8 अप्रैल का है। इससे जुड़े कुछ वीडियो रविवार को वायरल हुए। इसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पीड़ित युवक को उसके पिता के साथ थाने पर बुलाकर आवेदन लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपितों के घर छापेमारी की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रेमलाल शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र झकस शर्मा संदिग्ध व्यवहार का है। झकस पर कई बार छोटी-मोटी चोरी का भी आरोप लगा है। 8 अप्रैल से पहले गांव के ही एक खेत में मकई के पौधे को झकस शर्मा ने बांस से तोड़ दिया।

इसके बाद 8 अप्रैल को मुहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि लड़के को लोगों ने खूब पीटा है। उसके शरीर पर जख्म भी दिख रहे हैं। इसके बाद उसका सिर रेजर से आधा मूंड दिया गया।

इस घटना से जुड़ी कुछ फोटो ऐसी वायरल हो रही हैं, जिसमें दिख रहा है कि सिर मुंडाए झकस शर्मा लोगों के दबाव में मैला खा रहा है। उसे पेशाब पिलाने की भी बात कही जा रही है। इस दौरान आसपास जमा लोग और बच्चे मजे ले रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मौजूद लोग उससे किसी साइकिल और मोबाइल चोरी किए जाने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

मामले में मधेपुरा के SP योगेंद्र कुमार ने कहा है कि पीड़ित के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी जारी है। सोमवार को कोर्ट से वारंट भी प्राप्त कर लिया जाएगा। इस मामले में बिहारीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित युवक के पिता आवेदन दे रहे हैं। आरोपियों के गांव-घर पर छापेमारी भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+