Bihar News: मधेपुरा में अपराधी बेलगाम, 1 ही परिवार के 3 लोगों की कर दी बेरहमी से हत्या, जानिए मामला

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के किसी ने किसी ज़िले से आपराधिक वारदातों की ख़बर सामने आ ही रही है। ताज़ा मामला मधेपुरा ज़िले का है, जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ट्रिपल मर्डर केस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा जिले के सकरपुरा गांव (भर्राही थाना क्षेत्र) में रविवार की रात एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो ज़मीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

Madhepura me ek hi parivar k teen logon ki hatya, janch me juti bihar police samachar

मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उसकी पत्नी अनिता देवी और बेटे प्रद्युम्न साह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मधेपुरा सदर थाना के प्रभारी राजकुमार मंडल की मानें तो पहली नज़र में देखने से यही लग रहा है कि ज़मीन विवाद की वजह से हत्या की गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांक की जा री है। वारदात के बाद आला अधिकारियों ने भी मौक़े का जायज़ा लिया और तफ्तीश कर रहे हैं।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद काफी दहशत का माहौल है, उनका कहना है कि अब तो सोने में भी डर लगता है कि कब कौन सी वारदात हो जाए। अपाधियों में ज़रा सा भी खौफ़ नहीं बचा है। पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं गुज़र रहा है, जब कही से हत्या की ख़बर नहीं आई हो। आए दिन हत्या, लूट जैसे विभिन्न प्रकार के अपराध हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए नया कानून पारित किया जाए और मामले में तुरंत कार्रवाई हो। केस में तारीख पर तारीख चलता है, अपराधी मज़े से घूमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+