बिहार: जेल में बंद गैंगस्टर आनंद मोहन की पत्‍नी लवली लड़ेंगी सहरसा से चुनाव, राजद से मिला टिकट

पटना। बिहार के चर्चित पूर्व सांसद व आइएएस कृष्‍णैया हत्‍याकांड में उम्रकैद भुगत रहे राजद नेता आनंद मोहन की बीवी लवली आनंद विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। लालू यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ने लवली को सहरसा से टिकट दिया है। लवली के अलावा उसका बेटा चेतन आनंद भी राजद में शामिल हो चुका है। सहरसा विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में वोटिंग होगी। जिसके वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे।

lovely anand Wife of Bihar Gangster Anand Mohan Contest election on RJD seat

Recommended Video

    Bihar Election 2020: दागियों को टिकट देने में RJD सबसे आगे, 38 को मिला टिकट | वनइंडिया हिंदी

    लवली को टिकट दिए जाने से पहले चर्चा हो रही थीं कि, राजद से उनके बेटे चेतन आनंद को पार्टी सिम्बल मिल गया है। जिसमें चेतन के शिवहर से राजद प्रत्याशी बनने का जिक्र था। हालांकि, चेतन से पहले उनकी मां लवली का टिकट पक्का हो गया है। बता दें कि, पूर्व सांसद लवली आनंद ने पिछले महीने ही राष्‍ट्रीय जनता दल की सदस्‍यता ग्रहण की थी। उन्हें लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव की मौजूदगी में प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब लवली अपने बेटे चेतन आनंद के साथ आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंची थीं। इसके पहले उन्‍होंने राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्‍वी यादव से मुलाकात की थी।

    lovely anand Wife of Bihar Gangster Anand Mohan Contest election on RJD seat

    राजद में लवली के शामिल होने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। खुद तेजस्वी यादव ने उन्‍हें पार्टी में शामिल कराया, तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी का बखूबी अहसास होगा। वहीं, राजद को ज्वॉइन करने के बाद ही लवली ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले लिया था। जदयू सरकार के कार्यकाल पर कई तरह के सवाल दागे थे। लवली बोली थीं कि, ये सरकार जुल्मी सरकार है। इसने मेरे पति आनंद समेत सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। आनंद मोहन को तो रिहा करने का वादा करके धोखा दिया। अब जनता जवाब देगी।

    lovely anand Wife of Bihar Gangster Anand Mohan Contest election on RJD seat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+