बिहार: छात्राओं संग अश्लील डांस करने पर लव गुरु प्रोफेसर मटुकनाथ सस्पेंड
छात्राओं संग अश्लील डांस करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया जिस पर आपत्ति जताते हुए वीसी वाईसी सिम्हाद्रि ने उनको निलंबित कर दिया है।
पटना। राजधानी पटना में लव गुरु के नाम से फेमस पटना विश्विद्यालय के हिंदी विभाग के चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ फिर निलंबित कर दिए गए है। खुद से 30 साल छोटी छात्रा संग शादी करके वाले चर्चित प्रोफेसर मटुक पर फिर से निलंबन की गाज गिरी है। इस बार छात्राओं संग अश्लील डांस करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया जिस पर आपत्ति जताते हुए लव गुरु मटुकनाथ को पटना विश्वविद्यालय के वीसी वाईसी सिम्हाद्रि ने निलंबित कर दिया है। Read Also: सीएम नीतीश की मीटिंग में सो गए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

विदित हो कि मटुकनाथ को पहले अपनी शिष्या जूली से शादी करने के बाद भी निलंबित किया गया था। लेकिन फिर निलंबन वापस ले लिया गया था। पटना यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के एचओडी मटुकनाथ चौधरी लवगुरु के नाम से जाने जाते हैं।

इस बार लवगुरु ने छात्राओं संग अश्लील डांस किया तो वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हो गया और लोगों ने इसका खूब मजाक बनाया। अश्लील डांस के मामले में मटुकनाथ पर वीसी द्वारा दिए गए आदेश को न मानने का भी आरोप है। आरोप है कि मटुकनाथ ने भुगतान के किसी मामले में दिए गए आदेश की अवहेलना की थी। मटुक के साथ-साथ हिन्दी विभाग के शिक्षक डा. दिलीप राम को अनुशासनहीनता को लेकर निलंबित किया गया है। Read Also: पति-पत्नी के बीच आया 'वो', फिर देनी पड़ी सुहाग की आहुति












Click it and Unblock the Notifications