Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: पति-पत्नी के बीच आया 'वो', फिर देनी पड़ी सुहाग की आहुति

पति की जब लाश मिली तो पत्नी ने पहले पहचानने से इनकार कर दिया। जब उसने पति की पहचान की तब पुलिस को उस पर शक हो गया।

पूर्णिया। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में जब भी कभी कोई 'वो' यानि प्रेमी आ जाता है तो रिश्ते दरकने लगते हैं और सात फेरों के दौरान ली गई सभी कसमें और वादों को भूलकर यह दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। नतीजा ऐसा सामने आता है कि न तो वह पति के रहते हैं और ना ही प्रेमी के। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है जहां रिश्तो की मर्यादा को शर्मसार करते हुए अपने प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को लापता कर दिया। लेकिन जब पुलिस का डंडा चला तो पत्नी ने सभी के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। Read Also:आचार संहिता का हवाला देकर पुलिस ने महिला के गहने लूटे!

बिहार: पति-पत्नी के बीच आया 'वो', फिर देनी पड़ी सुहाग की आहुति

आपको बताते चलें कि पूर्णिया के सदर थाना पुलिस को 5 जनवरी की देर शाम यह सूचना मिली थी कि रामबाग रेलवे गुमटी के पास एक शव दफनाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर जब खुदवाया तो एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश की जब पहचान की गई तो वह अजय मंडल था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अब तक थाने में नहीं लिखवाई गई थी। जिसकी वजह से पुलिस का दिमाग ठनका और मामले की जानकारी अजय मंडल के घरवालों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पत्नी ने पहले तो अपने पति की लाश को पहचानने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस के सवालों के आगे झुक गई और कहा कि ये हमारे पति हैं।

उसी वक्त पुलिस को अजय की पत्नी पर शक हुआ लेकिन उसकी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दिए जाने को लेकर उसी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर पत्नी और उसके प्रेमी शिशिर कुमार को हिरासत में लिया तो खुलासा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने कहा कि अजय की पत्नी और उनके यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले इन्टर का 20 वर्षीय छात्र के बीच करीब पांच माह से संबंध था। इसी अवैध संबंध मे अजय दरार डाल रहा था।

वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि अजय की इस महिला के साथ दूसरी शादी थी। जिसकी वजह से महिला अजय के साथ खुश नहीं रहती थी। फिर बाद में उसे एक प्रेमी मिल गया और दोनों ने मिलकर अजय को रास्ते से हटाने के लिये भयानक षडयंत्र रचा। 31 दिसम्बर की रात प्रेमी और उसके दोस्त ने अजय को पार्टी के बहाने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर रामबाग के पास छुरा से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। Read Also: बरेली में अस्पताल से दवा लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+