Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Affair: प्रेमी जोड़े ने कहा 'जिएंगे तो साथ मरेंगे तो साथ', ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

Love Affair: परिजनों से इजाज़त मिलने के बाद ग्रामीण ने विषहरी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की करवा दी। पंडित विवाह संपन्न करवाया और ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को अशीर्वाद दिया। लड़का और लड़की के पिता ने खुशी...

Love Affair: प्रेमी जोड़ा 5 साल से छुप-छुप कर मिल रहा था, प्रेमी और प्रेमिका शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले राज़ी नहीं हो रहे थे। प्रेमी जोड़े को गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी। यह पूरा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है, जहां आहरा गांव (पश्चिमी पाटम पंचायत, जमालपुर प्रखंड) में प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने एक साथ देखा, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई और प्रेमी जोड़े ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं, 'जिएंगे तो साथ मरेंगे तो साथ'। पिछले दिनों बिहार के नालंदा ज़िले से भी प्रेम प्रसंग का एक ऐसा ही मामला सामने आया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

परिजनों दी विवाह करने की इजाज़त

परिजनों दी विवाह करने की इजाज़त

प्रेमी जोड़े की बात सुनने के बाद ग्रामीणो ने युवक और युवती के परिजनों को बुलवाया। रोहित कुमार के पिता ब्रह्मदेव पंडित और युवती प्रियंका कुमारी की के पिता मनोज तांती परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने परिजनों से कहा कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं, इस परा आपकी क्या राय है। जिसके बाद प्रेमी जोड़े के परिजन राज़ी हो गए और विवाह की इजाज़त दे दी।

ग्रामीणों ने दिया विवाह के लिए आशीर्वाद

ग्रामीणों ने दिया विवाह के लिए आशीर्वाद

परिजनों से इजाज़त मिलने के बाद ग्रामीण ने विषहरी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की करवा दी। पंडित विवाह संपन्न करवाया और ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को अशीर्वाद दिया। लड़का और लड़की के पिता ने खुशी खुशी सारे रस्म की अदाएगी। वहीं प्रेमी जोड़े ने कहा कि ग्रामीणों की पहल से उनकी शादी हुई। अब उन्हें चोरी छिपे नहीं मिलना पड़ेगा। समाज के सामने नज़र उठा कर जी सकेंगे।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी और हो गई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी और हो गई शादी

बिहार नालंदा जिले से भी प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आ चुका है। जहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उसकी शिव मंदिर में शादी करवा दी। पूरा मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने उसे कड़ लिया और मंदिर में शादी करवा दी। युवक हमेशा चोरी-छिपे युवती से मिलने आया करता था। इस बार भी वह मिलने आया तो स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से प्रेमी जोड़े की शादी शिव मंदिर में करवा दी।

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था वीडियो

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था वीडियो

प्रेमी जोड़े के विवाह का वीडियो वहां मौजूद कुछ युवकों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोजफरा गांव के शिवमंदिर में हुई शादी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर घर चला गया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के रिश्ते की बात हो चुकी थी। इसी दौरान दोनों दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई औक मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें: viral answer sheet: परीक्षा में सवाल के जवाब में छात्र ने लिखा भोजपुरी गाना, वायरल हो रही कॉपी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+