Lok Sabha Chunav: कैलिफोर्निया से मतदान करने पहुंचा कपल, मतदाताओं को दिया ये ख़ास संदेश

Lok Sabha Election 2024: देश भर में लोकतंत्र के महापर्व की धूम है। मतदान से जुड़ी कई रोचक ख़बरें आपने पढ़ी और सुनी होगी। वहीं चुनावी मौसम में एक शख्स कैलिफोर्निया से मतदान के लिए बिहार आने पर सुर्खियों में छा गये हैं।

मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट कीमती है, इस बात को हाजीपुर के कुतुबपुर (वैशाली जिला, बिहार) के रहने वाले आशुतोष सिंह और रीमा कुमारी ने बखूबी समझा है। यह कपल लोकतंत्र के महापर्व को मनाने के लिए विदेश से बिहार आया है।

Lok Sabha Election Couple came from California to bihar hajipur for vote gave special msg to voters

कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स में रहने वाले इस परिवार का सिर्फ़ मतदान के लिए आना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसकी काफ़ी तारीफ़ कर रहे हैं। विदेश से वोट देने हाजीपुर पहुंचे कपल का कहना है कि वैशाली जिला लोकतंत्र की जननी है। देश की मज़बूती के लिए मतदान बहुत ज़रूरी है।

विदेशों में जिस तरह लोग अपने मत का प्रयोग कर अपने देश को मज़बूत बनाते हैं, उसी तरह हम लोगों को भी लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर भाग लेना चाहिए। आपको बता दें कि आशुतोष सिंह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में रहते हैं।

आशुतोष ने बताया कि कितनी परेशानियों से जूझते हुए वह बिहार पहुंचे। 19 अप्रैल को उन्हें कैलिफोर्निया से दुबई और इंडिया पहुंचना था। दुबई में तेज़ बारिश की वजह 29 अप्रैल को वहां से फ्लाइट लेकर हिंदुस्तान पहुंच पाए।

मतदान के लिए गांव पहुंचे दंपति को देख परिवार में खुशी की लहर है। बेटे और बहू को देख आशुतोष की मां सुधा कुमारी और पिता अवधेश सिंह ने कहा कि विदेश में रहने वाले लोग किसी कार्यक्रम या फिर पर्व त्योहार में गांव आते हैं। लोकतंत्र का महापर्व मनाने बहू और बेटा गांव आये यह बहुत ही सरहानीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+