Lok Sabha Chunav: CVIGIL App में आने वाली शिकायतों का तुंरत होगा समाधान- त्यागराजन एस एम

Lok Sabha Chunav 2024: गया ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर मद्देनज़र बैठक की गई।

गया ज़िले में निष्पक्ष एव शांति वातावरण में चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से बैठक हुई। डीएम ने त्यागराजन एसएम ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के पश्चात आज काफी महत्वपूर्ण बैठक की गई है।

Lok Sabha Election Complaints coming in CVIGIL App will be resolved immediately - DM Thiagarajan SM

डीएम ने तमाम पदाधिकारियों को कहा कि कल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को सभी पदाधिकारी हर हाल में निश्चित तौर पर उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस को जरूर देखें और समझें। निर्वाचन आयोग द्वारा कई सारे गाइडलाइंस बताये गए हैं, उन सभी गाइडलाइंस का अच्छी तरह से पालन करना है।

सभी पदाधिकारी पूरी तरह न्यूट्रल रहे और न्यूट्रल के अनुरूप माहौल बनाकर रखें। मनी पावर, मसल पावर, मिस इनफॉरमेशन, मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट इत्यादि पर पूरी अच्छी तरीके से काम करना होगा। दबंग किस्म के अपराधी, अवैध शराब कारोबारी, बालू माफिया, जमीन माफिया इन सभी पर सख्ती से अंकुश लगाना होगा।

अवैध कैश एव शराब जब्ती इत्यादि की रिकवरी एवं जपती में काफी संवेदनशील रहकर करना होगा। अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर तेजी से निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करवाये। धारा 107 एवं सीसीए इत्यादि का प्रस्ताव तैयार करने में कोई कोताही नहीं बरते। मिस इनफॉरमेशन इत्यादि खबरों का तुरंत ऑफीशियली खंडन करना सुनिश्चित करें।

इसके पश्चात मॉडल कोड आफ कंडक्ट के बारे में विस्तार से सभी पदाधिकारी को बताया गया। मॉडल कोड आफ कंडक्ट का सभी अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसे सख्ती से इंप्लीमेंट करवाना सुनिश्चित करें।

मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट का कहीं भी उल्लंघन होता है तो उसे तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करें। किसी भी हाल में रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण दृष्टिकोण से डेसिबल का मापदंड से ऊपर है करके यदि लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण की स्थिति में उन पर कार्रवाई की जाएगी।

वाहनों की लगातार जांच करवाते रहे। बाउंड डाउन से संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन सभी अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से डीएम को प्राप्त होता रहे, इसे सुनिश्चित करवाये। सीआरपीसी से संबंधित मामलों की ससमय प्रतिवेदन प्राप्त हो, इसे सुनिश्चित करवाये।

डीएम ने सभी पुलिस पदाधिकारी को कहा कि यदि कही छापेमारी करने जाते हैं तो हर हाल में एफएसटी एसएसटी टीम को सूचित कर दे, ताकि सीजर जब्ती के दौरान तुरंत निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर जब्ती को एंट्री करवाया जा सके। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करे की आपके क्षेत्र में एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहे।

डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक पार्टियां यदि किसी प्रकार का आयोजन, सभा और रैली करना चाहते हैं, तो उन्हें हर हाल ने अनुमति लेनी होगी। इसके लिये अपर समाहर्ता विभागीय जांच पदाधिकारी राजीव कुमार की देख रेख में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।

इसके तहत 24 प्रकार के फॉरमेट बनाये गए हैं। जो पार्टी, अभ्यर्थी पहले आवेदन देंगे उन्हें पहले अनुमति दी जाएगी। इस प्रकार पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर कार्य किया जाएगा। किसी भी सभा या रैली के लिये हर हाल में विधिवत अनुमति लेनी ही होगी।

किसी भी पार्टी को चुनाव प्रचार हेतु हेलीपैड लैंडिंग की आवश्यकता पड़ने पर, उसके लिये हर हाल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम से अनुमति लेनी होगी। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन खुद और दूसरों से भी करवाना है।

सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखनी होगी। आप पूरी निष्पक्ष रूप से कार्य करे। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन में कड़ाई से अनुपालन करवाते हुए कार्रवाई करे। खैरियत प्रतिवेदन ससमय एव प्रार्थमिकता से उपलब्ध करवाए।

अपने क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन, अपराधियों का सत्यापन, वारंट, इस्तिहार,डी-माईनिंग करवाना सुनिश्चित करें। जेल से बेल पर बाहर आये व्यक्तियों का भी सत्यापन करवायें। एसएसपी ने कहा कि जहां भी आम सभा या रैली होगी वहां पर सुरक्षा के सभी मानकों पर अनुपालन करवाना होगा। साम्प्रदायिक या जातीय तनाव वाले मामलों के अपराधियों, बड़े बड़े माफियाओं के विरुद्ध तेजी से निरोधात्मक कार्रवाई करे।

इसके पश्चात ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा ज़िला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के रूप में बनाया गया है। यहां सी-विजिल मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, लोकल न्यूज़ चैनल में चलने वाली खबरों का मॉनिटरिंग, सामान्य कंट्रोल रूम में आने वाली फोन कॉल्स, इंटीग्रेटेड वोटर हेल्पलाइन 1950 में आने वाले सुझाव एवं शिकायतें के साथ साथ क्विक रिस्पांस टीम भी यहां उपलब्ध रखा गया है।

डीएम ने बताया कि सी-विजिल ऐप में आने वाले शिकायतों का समाधान, शिकायत प्राप्त होने के 100 मिनट के अंदर में ही हर हाल में करना होगा। इसके लिए सभी एफएसटी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी सूचना लगातार मिलती रहे, इसे सुनिश्चित करवाये। डीएम ने अतिरिक्त सेटअप बॉक्स सहित टीवी लगवाने के निर्देश दिया है। सभी हंटिंग लाइन प्रॉपर काम करे, इसे सुनिश्चित करवायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+