तेजस्वी के लिए बना हेलीपैड, उतर गया चिराग का हेलीकॉप्टर, RJD ने चुनाव आयोग के पास लगाई शिकायत

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की राजनीति में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हर रोज कुछ न कुछ नया निकल कर सामने आ रहा है। अब एक अनोखे मुद्दे को लेकर राज्य की दो पार्टियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद हेलीपैड के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुए है। विवाद लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) के बीच है।

मामला ये है कि आरजेडी ने तेजस्वी की सभा के लिए हेलीकॉप्टर लैंड करने के लिए हेलीपैड बनवाया था लेकिन बिना इजाजत लिए उस हेलीपैड पर चिराग ने अपना हेलीकॉप्टर उतार लिया। इस बात को लेकर आरजेडी नाराज हो गई और शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास जा पहुंची।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: राजद ने अबकी बार कई नए चेहरों पर क्यों लगाया दांव?

Bihar Politics

दरअसल, 29 अप्रैल को राजद नेता तेजस्वी यादव की जनसभा के लिए हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के शुभई गांव में हेलीपैड बनाया गया था। उसी दिन यादव का हेलीकॉप्टर वहां उतरा और उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उसके अगले दिन यानी मंगलवार, 30 अप्रैल को एलजेपी नेता और हाजीपुर प्रत्याशी चिराग पासवान का हेलिकॉप्टर भी बिना राजद की अनुमति के उसी हेलीपैड पर उतरा।

इजाजत लिए बिना के हेलीपैड के उपयोग से आरजेडी आगबबूला हो गई है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। राजद ने चिराग पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चिराग पासवान की इस लापरवाही को लेकर आरजेडी गुस्से में है। इस मामले में राजद जिलाध्यक्ष वैजनाथ चंद्रवंशी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

डीएम को लिखे गए उनके पत्र में कहा गया,"29 अप्रैल को हाजीपुर के शुभई मजिराबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सभा थी। इसे लेकर राजद की ओर स्कूल के प्रांगण में हेलिकॉप्टर उतरने को लेकर अपने खर्च पर हेलिपैड का निर्माण कराया गया था।" पत्र में आगे कहा गया है कि मंगलवार 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान द्वारा राजद की बिना सहमति के उक्त हेलिपैड का उपयोग किया गया है।

राजद जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा,"आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही स्थल अधीनस्थ कर्मचारी की बिना जानकारी एवं बगैर भौतिक निरीक्षण किए सहमति प्रदान कर दिया गया। राजद की ओर से बनाए गए हेलिपैड का गलत उपयोग किए जाने को लेकर पार्टी को आपत्ति है।" राजद जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी ने डीएम से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी देखें: Lok Sabha: क्या PM मोदी का रोड शो लल्लू सिंह हैट्रिक को करेगा साकार? सपा या BJP में किसपर होगी रामलला की कृपा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+