Lok Sabha: क्या PM मोदी का रोड शो लल्लू सिंह हैट्रिक को करेगा साकार? सपा या BJP में किसपर होगी रामलला की कृपा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब 5 अन्य चरणों के मतदान होने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कड़ी में, रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार रैली के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंचे।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का पहला अयोध्या दौरा रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया और आशीर्वाद मांगा। पीएम मोदी के अयोध्या चुनावी दौरे में बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।

PM Narendra Modi

दो किलोमीटर की चुनावी रैली ऐसी प्रतीत हो रही थी कि मानों बीजेपी के पिछले 10 साल के अभेद किले को मजबूती देने के लिए पीएम मोदी खुद ही रथ पर सवार होकर निकल पड़े हैं। पीएम मोदी ने एक बार फिर 22 जनवरी 2024 की तारीख याद दिला दी, जिस दिन रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए थे।

खास बात यह है कि फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के लल्लू सिंह को टक्कर देने के लिए इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद चुनावी रण में हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने सच्चिदानंद पांडेय को टिकट दिया है। अब देखना यह है कि रामलला की कृपा किस पर बरसने वाली है। रामनगरी के लोगों के दिलों पर किसका राज होगा? चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो, फैजाबाद सीट पर पिछले 10 साल से बीजेपी का कब्जा है।

क्या है फैजाबाद सीट का इतिहास ?
आपको बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर का मिजाज हमेशा बदलता रहा है। यहां लगभग सभी दलों को जीत मिली है। लल्लू सिंह से पहले यहां 2009 में कांग्रेस के निर्मल सिंह खत्री सांसद रहे थे। 2004 में बीएसपी के मित्रसेन यादव ने जीत का झंडा बुलंद किया था। 1991, 1996 और 1999 के चुनाव में बीजेपी के तेज तर्रार नेता विनय कटियार ने जीत दर्ज की थी।

लेकिन, राम मंदिर निर्माण को ही जीत का बड़ा आधार मानकर बीजेपी इस बार को लोकसभा चुनाव में उतरी है। ऊपर से, पीएम मोदी के मेनिफेस्टो में बदलती अयोध्या की काया के ऐलान ने रामनगरी वासियों को अपनी ओर आकर्षित करने की बड़ी वजह दी है। अब देखना यह है कि क्या राम मंदिर का लाभ बीजेपी को मिलता है या...। फैजाबाद लोकसभा सीट पर पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+