Lok Sabha Polls: कांग्रेस से लगा अरुण कुमार को झटका तो BSP के हाथी पर हुए सवार, अब ठोकेंगे जहानाबाद से ताल

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तारीख नजदीक आ चुकी है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने- अपने गणित में लग गए हैं। इस बीच, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कांग्रेस से झटका खाने के बाद हाथी की सवारी करने का तय किया।

मंगलवार को अरुण कुमार ने बसपा का दामन थाम लिया है। अब अरुण कुमार एक बार फिर जहानाबाद सीट से ताल ठोकने को तैयार हैं। खास बात यह है कि अरुण कुमार की राह बसपा तक जाने के पीछे चिराग पासवान से मोहभंग होना और कांग्रेस से झटका खाना है। आइए जानते हैं क्या हुआ कांग्रेस में?

Lok Sabha election Arun Kumar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण कुमार के चिराग पासवान का साथ छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाने की हवा तेज हुई। लेकिन, अरुण कुमार ने कांग्रेस का हाथ थामने से पहले अपनी अहम शर्त रखी। जिसमें उन्होंने बिहार के महाराजगंज से टिकट की मांग की। लेकिन, पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश को महाराजगंज सीट से चुनावी रण में उतार दिया। इसके बाद अरुण ने कांग्रेस से झटका खाकर बसपा के हाथी की सवारी करना पसंद किया।

'हाथी हेलिकॉप्टर को लात से उड़ा देगा'
वहीं, बसपा के टिकट पर चुनावी रण में उतरने पर अरुण कुमार ने कहा कि हमारी जंग नीतीश कुमार से है। पहले भी नीतीश से लड़ रहे थे, और अब भी यही उद्देश्य है। हालांकि, कुछ लोग (चिराग पासवान) नीतीश से जरूर मिल गए हैं, लेकिन हमारी लड़ाई आज भी जारी है। पासवान का साथ छोड़ने पर बोले कि हम तो अब हाथी पर चढ़ चुके हैं। इसमें तेल की भी कोई जरूरत नहीं है। हाथी घास-भूसा खाएगा और हेलिकॉप्टर को लात से उड़ा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+