सबसे कम उम्र की इस दलित कैंडिडेट के पास है करोड़ों की सपंत्ति, सुंदरता की वजह से भी रहती हैं चर्चा में
Shambhavi Choudhary Net Worth in Hindi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस वक्त देश में सियासी पारा चरम है, भयंकर गर्मी में नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हो रही हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोकसभा चुनाव को ही लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।

चुनावी बयार में इस वक्त बिहार की समस्तीपुर सीट शुरू से ही हॉट सीट बनी हुई है।यहां से इस बार चुनावी दंगल में जेडीयू मंत्री अशोक कुमार चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को लोजपा ने टिकट दिया है।
आपको बता दें कि समस्तीपुर दलित आरक्षित सीट है और इस पर एक दिन पहले ही शांभवी ने अपना नामांकन किया है। उन्होंने हलफनामे में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वो एक करोड़ 24 लाख रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं लेकिन उनके पास कोई कार नहीं हैं।
शांभवी के पास मात्र 1129 ग्राम सोने के आभूषण हैं
यही नहीं उनके ऊपर बैंक का कोई लोन नहीं तो नहीं है और उनके पास मात्र 1129 ग्राम सोने के आभूषण हैं। पटना में उनके पास 76.2 डिसमिल की जमीन है, उनके पति शायन कुणाल के पास भी गाड़ी नहीं है।
शांभवी चौधरी सुंदरता की वजह से भी रहती हैं चर्चा में
जिस दिन से चिराग पासवान ने ऐलान किया कि शांभवी चौधरी, समस्तीपुर से चुनाव लड़ेंगी उसी दिन से शांभवी चौधरी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं, आपको बता दें कि शांभवी चौधरी की उम्र मात्र 25 साल है और वो अपनी सुंदरता और सादगी को लेकर भी काफी चर्चित रहती हैं।
पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं शांभवी चौधरी
वो सबसे कम उम्र की दलित कैंडिडेट हैं, शांभवी चौधरी जेडीयू मंत्री अशोक कुमार चौधरी की पुत्री होने के साथ-साथ पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू भी हैं।
सलाना इनकम 29 लाख 99 हजार रुपये
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक करने के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पीएचडी किया है, वो मौजूदा दौर में पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी सलाना इनकम 29 लाख 99 हजार रुपये बताई है।
दादा महावीर चौधरी बिहार के पूर्व मंत्री रहे हैं
राजनीति उन्हें विरासत में मिली है, उनके दादा महावीर चौधरी भी कांग्रेस के चर्चित नेताओं में शामिल रहे हैं, वो भी बिहार सरकार में कई मंत्री पद संभाल चुके हैं तो वहीं शांभवी के पति शायन कुणाल लॉ ग्रेजुएट हैं।
समस्तीपुर में 13 मई को होंगे मतदान
मालूम हो कि समस्तीपुर में 13 मई को चौथे चरण में मतदान डाले जाएंगे। फिलहाल इस वक्त समस्तीपुर में दिग्गज जबरदस्त ढंग से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, खुद शांभवी चौधरी लोगों से डोर टू डोर जाकर मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications