Lok Sabha Result 2024: बीजेपी को अपने कोर वोटर्स का नहीं मिला सपोर्ट, औरंगाबाद सीट पर RJD को मिली बहुमत
Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। 292 सीटों पर एनडीए की बढ़त है जबकि इंडी गठबंधन के हिस्से में 233 सीटें आईं हैं। बिहार लोकसभा की 40 सीटों में से एक, औरंगाबाद सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बहुमत पा ली है।
राजद प्रत्यासी अभय कुमार सिन्हा ने 79111 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 465567 वोट मिले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार सिंह को मात देते हुए इस सीट पर कब्जा जमाया है। राजपूत बहुल क्षेत्र होते हुए भी बीजेपी को यहां अपने कोर वोटर के हाथों निराशा झेलनी पड़ी है।
यह भी देखें: 'दीदी को कम मत समझना', बंगाल में टीएमसी ने कर दिया बड़ा 'खेला', ममता बनर्जी ने बीजेपी को जमकर घेरा













Click it and Unblock the Notifications