Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस को ही औक़ात बताने लगे उनके सहयोगी दलों के नेता- सुशील मोदी
India Alliance Seat Sharing: लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बनी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में तकरार देखने को मिल रही है। राजद ने बिना सहयोगी दलों से चर्चा किए कई सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया।
राजद के एकतरफ़ा टिकट बंटवारे से सहयोगी दलों में असंतोष साफ नज़र आ रहा है। वहीं एनडीए गठबंधन के नेताओं ने भी इंडिया गठबंधन पर चुटकी लेनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी तंज़ कसा है।

सुशील मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। लालू प्रसाद यादव और उद्धव ठाकरे ने एकतरफा टिकट बांटते हुए कर कांग्रेस को उसकी औकात भी बता दी है।
लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही इंडिया गठबंधन बिखर गया है। सुशील मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक 6 लिस्ट जारी कर दिया है। 405 प्रत्याशियों को घोषित किया जा चुका है। वहीं विपक्षी गठबंधन की तरफ़ से अभी तक 50 सीटों पर भी साझा उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई है।
शशि थरूर और राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की सीट पर भी गठबंधन फेल हो गया। सुशील मोदी ने कि विपक्ष अब अगर कुछ सीटों पर साझा उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दे, तो वह लोग पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी (पवार) और कांग्रेस से बिना रायशुमारी के उद्धव ठाकरे ने 17 उम्मीदवारों को तय कर दिया। उसी तरह बिहार में लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस और वामदलों को किनारा करते हुए आधा दर्जन टिकट बांट दिया।
महाराष्ट्र में शरद पवार नाराज़ हैं, तो यहां प्रदेश कांग्रेस में असमंजस की स्थिति है। सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली से बंगलुरू तक जिस गठबंधन के गुब्बारे में हवा भरकर आसमान में सुराख करने के दावे हुए, वह गुब्बारा ही फुस्स हो गया। इस बार एनडीए 400-पार का लक्ष्य हम लोग ज़रूर हासिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications