बिहार: 6 सितंबर तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में प्रदेश में क्या खुलेंगे, क्या बंद रहेंगे?

पटना। बिहार में 16 अगस्त तक की लॉकडाउन अवधि समाप्त होने के बाद नीतीश सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से खराब होते हालात को देखते हुए अहम फैसला लिया है। सरकार के निर्णय के मुताबिक, अब बिहार में छह सितंबर तक लॉकडाउन लगा रहेगा। 30 जुलाई को जो आदेश जारी हुआ था और कंद्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक-3 के प्रावधानों के मुताबिक यह लॉकडाउन 6 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Bihar में 6 सितंबर तक बढ़ा Lockdown, मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
    Lockdown in Bihar extended upto Six september

    सोमवार को जारी आदेश में इन जगहों को रखा गया है बंद
    पहले की तरह ही शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, पार्क, जिम, सिनेमा हॉल जैसी जगहें बंद रहेंगी। रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना पैकिंग करा सकते हैं, वहां बैठकर खाने की मनाही है। राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों को आयोजित करने की अनुमति नहीं है। बसें नहीं चलेंगी।

    कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रहेगी
    प्रदेश के कंटेनमेंट और बफर जोन में लॉकडाउन को पहले की तरह सख्ती से लागू किया जाएगा। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही बाजार खुले रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान रात दस बजे से सुबह पांच बजे की बीच बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन से बाहर दुकानों को खोलने और बंद करने का समय स्थानीय हालात के मुताबिक जिला प्रशासन तय करेगा।

    सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज
    आदेश के मुताबिक, सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। आपात व जरूरी सेवाओं वाले विभाग जैसे पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन, चुनाव, कारा, जिला प्रशासन, ट्रेजरी, बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, खाद्य, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, नगर पालिका व निगम, समाज कल्याण, वन एवं पर्यावरण के ऑफिसों को इसमें छूट मिलेगी।

    निजी वाहन, ऑटो, टैक्सी चलेंगे
    छह सितंबर तक लागू किए लॉकडाउन में प्रदेश में बसें नहीं चलेंगी। निजी वाहनों से आने-जाने की अनुमति होगी, टैक्सी और ऑटो भी चलेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के बंद नहीं किया गया है। अस्पताल, दवा दुकानें, क्लिनिक समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह खुली रहेंगी।

    प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति
    बिहार में कोरोना वायरस के मामले एक लाख पार कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को संक्रमण से 22 मरीजों की मौत हो गई जिसमें एक डॉक्टर थे। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से 20 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी मरीजों का रिकवरी रेट 69.71 प्रतिशत है और फिलहाल 30,990 मरीजों में यह वायरस सक्रिय है। 72,566 मरीज इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+