बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, जान बचाने को चलाई गोली

पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। जब तक पुलिस वाले कुछ समझ पाते तब तक लोगों ने ईंट और पत्थर से उन्हें निशाना बनाना शुरु कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिस वालों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 20 राउंड हवाई फायरिंग की। इस दौरान कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बवाल रुकने का नाम नही ले रहा है। कई थाने की पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हो कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, जान बचाने को चलाई गोली
बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, जान बचाने को चलाई गोली

अतिक्रमण हटाने गए थे पुलिस वाले

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके में अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर आज पुलिस अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया और उनकी पुलिस जिप्सी को भी क्षतिग्रस्त कर दी। आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने पुलिस को लगभग 3 किलोमीटर तक खदेड़ा। पुलिसवाले की जान बचाने के लिए 20 राउंड फायरिंग करनी पड़ी तब जाकर अतिक्रमणकारी पीछे हटे। इस घटना के दौरान दीघा थाने के थाना प्रभारी के साथ साथ कई पुलिस वाले को गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं आक्रोशित लोगों ने JCB को भी आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पूरे इलाके में हालात बेकाबू है और कई पुलिस के बड़े पदाधिकारी अतिरिक्त फोर्स बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, जान बचाने को चलाई गोली
बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, जान बचाने को चलाई गोली

विवादित है अतिक्रमण स्थल की जमीन

आपको बताते चलें कि आज राजीव नगर के घुड़दौड़ रोड पर हुऐ अतिक्रमण हटाने को लेकर जानलेवा हमले का मामला जमीन विवाद से संबंधित है। वर्ष 1974 में राज्य सरकार के द्वारा किसानों से राजीव नगर की यह जमीन लेकर हाउसिंग बोर्ड को देने का फैसला किया था। सरकार के द्वारा हाउसिंग बोर्ड को यह जमीन दे दिया गया लेकिन वहां के किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस वजह से किसानों ने जमीन खाली नहीं किया और जमीन को दूसरे के हाथ बेच दिया। जहां अब लोगों ने मकान बना लिया है। पूरे 600 एकड़ जमीन पर इस वक्त एक घनी आबादी बसी हुई है। जमीन खरीद कर मकान बनाने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने जिंदगी भर की कमाई के पैसे से जमीन खरीद कर मकान बनाया है और अब अगर सरकार इसे ले लेती है, तो हम लोग कहां जाएंगे इसी को लेकर आज पुलिस और पब्लिक में जमकर भिड़ंत हुई और कई राउंड गोलियां भी चलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+