LJP ने जदयू पर किया पलटवार, कहा- लोजपा अकेली पार्टी है जो अपने विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर चुनाव लड़ी
Chirag Paswan statement on NDA पटना। बिहार में एनडीए ( NDA ) में गठबंधन को लेकर लग रहे अटकलों में अब लोजपा ( LJP ) भी कूद पड़ी है। लोजपा ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections 2020 ) में वह अकेली पार्टी रही, जिसने अपने विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर चुनाव मैदान में गई। पार्टी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने जदयू महासचिव केसी त्यागी ( KC Tyagi ) पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात हुई कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हार की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि चुनाव पहले जदयू के कई नेता कहते थे कि लोजपा साथ में लड़े या अलग इससे जदयू को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि लोजपा चुनाव में केवल बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नाम पर चुनाव में गई थी। लोजपा ही एक अकेली पार्टी है जो अपने विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर चुनाव लड़ी और जनता से वोट मांगा। अकेले लड़ कर 24 लाख वोट पाया अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया।
बता दें कि बीते रविवार को केसी त्यागी ने लोजपा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लोजपा केंद्रीय और बिहार में वह एनडीए से बाहर है। इस संबंध में पीएम मोदी भी कह चुके हैं। लोजपा जिस स्वच्छंदता के साथ चुनाव लड़ी उसे रोकना चाहिए थे, इस वजह से एनडीए संख्या बल के करीब आते-आते बचा। लोजपा ने दुष्प्रचार किया।












Click it and Unblock the Notifications