Bihar Politics: नीतीश को बख्शने के मूड में नहीं हैं चिराग पासवान! शपथ से पहले कह दी ये बड़ी बात
Bihar News: बिहार में एक ही कार्यकाल में नीतीश कुमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पहले एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। अब फिर एनडीए में वापसी करते हुए नीतीश कुमार तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं।
रविवार सुबह नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर नई सरकार बनाने का दावा किया पेश। खबरों के अनुसार नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे।

वहीं अब नीतीश कुमार की वापसी पर एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का बयान सामने आया है। नीतीश के स्वागत करते हुए चिराग ने साफ कहा कि नीतीश कुमार से नीतिगत विरोध जारी रहेगा।
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है, एजेंडे में किस-किस चीज को जोड़ा जाता है। इन विषयों पर चर्चा होगी।"
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे चिराग
उन्होंने कहा कि आज महत्वपूर्ण था कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) पहले इस्तीफा दें और उसके बाद वे पुन: शपथ लें। मैं NDA के सहयोगी के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। यह एक खुशी की बात है कि बिहार में एनडीए सत्ता में आ रही है।
'नीतीश कुमार से नीतिगत विरोध जारी रहेगा'
चिराग ने आगे कहा कि हमारा भी 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का विजन है। मैंने पहले भी कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मेरे नीति-आधारित मतभेद रहे हैं और वे मतभेद अभी भी हैं। अगर उनकी नीतियों के मुताबिक काम होता रहा तो आने वाले समय में भी संभवत: मतभेद बने रहेंगे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि उनकी नीतियों से बिहार में विकास नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications