बिहार: लोजपा-भाजपा को राजद का झटका, बीजेपी प्रवक्ता समेत 2 ने ज्वॉइन की लालू यादव की पार्टी

पटना। बिहार चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी राजद ने लोजपा-भाजपा को झटका देते हुए उनके 2 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया। इन नेताओं में लोजपा के खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर के पुत्र यूसुफ कैसर और पूर्व सांसद सह-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विश्वमोहन मंडल शामिल हैं। इन्होंने लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई में राजद ज्वॉइन की।

khagaria LJP MP mehboob ali kaisers Son yusuf kaiser and former MP cum BJP spokesperson vishwamohan mandal join RJD

संवाददाता ने बताया कि, लोजपा सांसद महबूब अली कैसर के पुत्र यूसुफ कैसर के अब खगड़िया से चुनाव लड़ने की संभावना है। उनसे पहले पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल भी राजद में आ गए थे, जो कि पहले जदयू से भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया था। अब उनके सुपौल से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। इन नेताओं को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

khagaria LJP MP mehboob ali kaisers Son yusuf kaiser and former MP cum BJP spokesperson vishwamohan mandal join RJD

इधर, विकासशील इंसान पार्टी राजद से अलग हुई
पिछले दिनों ही बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी महागठबंधन से अलग हुए थे। अब सहनी ने खुद की जान को तेजस्वी यादव से खतरा बताया है। सहनी ने अपनी पार्टी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+