Muzaffarpur News: तेल टैंकर में भरी थी 25 लाख की शराब, इस बार तो माफियाओं ने बॉलीवुड को भी दे दी मात
Muzaffarpur News: बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज़ हो चुकी है। पक्ष विपक्ष के नेता सीएम नीतीश कुमार को शराबबंदी पर फिर से विचार करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं लोगों का भी कहना है कि प्रदेश के मुखिया को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। आए दिन शराबबंदी की पोल खुल रही है, सरकार की किरकिरी हो रही है।
बिहार के मुजफ्फपुर ज़िले 25 लाख रुपये से ज्यादा की शराब ज़ब्त की गई है। इससे तो साफ है कि बिहार में धडल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। बड़े पैमाने पर शराब तस्कर सक्रिया हैं तो छोटे स्तर पर तो घर तक शराब पहुंच रही है।

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने मुशहरी थाना क्षेत्र में एक तेल के टैंकर से काफी तादाद में शराब बरामद की है। तेल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाकर शराब रखी गई थी। जिसकी क़ीमत 25 लाख से भी ज़्यादे की बताई जा रही है।
उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तेल के टैंकर में रघुनाथपुर गांव के पास अवैध शराब लाई जा रही है। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर को ज़ब्त किया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की बनी हुई शराब भरी थी। बंगाल के रास्ते शराब माफिया ने बिहार में शराब मंगवाई थी।
इसके बाद स्थानीय तस्करों के ज़रिए शारब की लेकल डिलिवरी करवाई जाती। इस काम के लिए फुलफ्रूफ प्लान तैयार भी कर लिया गया था। टैंकर पहुंचने से पहले रघुनाथपुर गांव के पास शराब को उतारने के लिए तीन गाड़ियां मौजूद थीं। पुलिस ने पिकअप, मालवाहक टेंपो और एक बोलेरो को ज़ब्त भी किया है।
उत्पाद आयुक्त विजय शेखर दुबे की मानें तो उन्हें देर रात मुशहरी के रघुनाथपुर में बड़े पैमाने पर शराब तस्करी होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और 250 से ज्यादा शराब की पेटी ज़ब्त की गई। छापेमारी की भनक माफियाओं को लग गई थी, वह मौके से फरार हो चुके थे। उनकी तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications