Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: ‘गोली मार दूंगा, चिराग के सांसद को Life Threat’, गिरफ्तार आरोपी ने कहा- नशे में कर दिया था कॉल

Chirag Paswan Party MP Life Threat News: नशे में इंसान सही ग़लत की पहचान नहीं कर पाता है। क्या करना है क्या नहीं करना है, समझ नहीं आता है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के निजी मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक का बयान कुछ इसी तरह का है। मामले में संलिप्त अभियुक्त बिट्टू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

NDA गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (र) से खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनके निजी मोबाईल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में, निजी सचिव विकास कुमार (पे. स्व. निवास सिंह, सा०-नयाटोला बलुआही, थाना-जिला-खगड़िया) ने लिखित आवेदन दिया था।

Chirag Paswan Party MP Life Threat News

आवेदन के आधार पर खगड़िया साईबर थाना कांड सं.-30/24, दि-28.08.2024, धारा-351(2) (3)/352 बी.एन. एस-2023 एवं 66 (c) आई.टी. एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के संज्ञान में आने के बाद खगड़िया पुलिस अधीक्षक ने जांच तेज़ करने का आदेश दिया।

संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर खगड़िया साईबर थाना पुलिस और डी.आई.यू, खगड़िया के संयुक्त कार्रवाई की गई। घटना में इस्तेमाल मोबाईल को बरामद करते हुए अभियुक्त बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरन गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि घटना के वक्त वह नोएडा, उत्तर प्रदेश में था। नशे की हालत में होने की वजह से कॉल मिला दिया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बिट्टु कुमार (पे. सिकन्दर यादव) मुजौना, वार्ड नं.08, अलौली थाना खगड़िया जिला का निवासी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+