विपक्षी दलों की बैठक को लेकर Upendra Kushwaha ने ट्वीट कर साधा महागठबंधन पर निशाना, हो गए Troll
Opposition leader meeting against BJP: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार 23 जून को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होने जा रही है। बैठक को लेकर एनडीए गठबंधन के साथी दल लगातार सीएम नीतीश कुमार की पहल पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में RLJD नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर होने वाली बैठक पर निशाना साधा।
उपेंद्र कुशवाहा ने ने लिखा कि सत्ताधारी दल से इतर देश के पास कोई नया वैकल्पिक मॉडल पेश किए बिना, सिर्फ नकारात्मकता को आधार बनाकर बनाई गई विपक्षी एकता का हश्र मध्यावधि चुनाव के रूप में, 1977 और 1989 में देश देख और भुगत चुका है। एकबार फिर उसी तरह के घिसे-पिटे प्रयोग के परिणाम से जनता वाक़िफ है।

कुशवाहा ने लिखा कि मेरी समझ से ऐसे किसी प्रयोग पर जनता तभी भरोसा कर सकेगी, जब नये और सकारात्मक वैकल्पिक मॉडल के साथ, किसी बड़े दल के भरोसेमंद नेता के नेतृत्व को स्वीकार कर, छोटे और क्षेत्रीय दल उनके साथ खड़े हों। शायद भविष्य में कांग्रेस इस रूप में अपने को खड़ा कर पाए।
कांग्रेस के नेता को अभी और तपना होगा। फिलहाल अर्थात 2024 में तो नरेंद्र मोदी के सामन कोई चुनौती नहीं है। कुशवाहा के ट्वीट पर लोगों ने खुद ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूज़र ने लिखा कि उपेंद्र जी जब विपक्षी एकता से मोदी जी को कोई चुनौती नहीं है तो आपको यह बात बताना क्यों पड़ रहा है? आप ही हैं न जो क्लोजियम सिस्टम को समाप्त करने के नाम पर मंत्री पद से इस्तीफा दिए थे।आप नहीं करा पाए, मगर विपक्षी पार्टियों की सरकार बनी तो वो भी समाप्त होगा और जातीय जनगणना भी होगा।
वही एक यूज़र ने लिखा कि आप ज्यादा ज्ञान मत बांटिए प्रभु। उधर का गठबंधन मजबूत होगा, बिना वक्त गवाएं आप भाजपा को मझधार में छोड़कर पलटी मार जायेंगे। आपका कोई स्टैंड थोड़े ही है!, एक ने लिखा कि आप से ज्ञान मांगा कौन है बेशर्म आदमी, एक सीट की खातिर इतनी चापलूसी?
एक यूज़र ने लिखा कि आपने भी तो 2020 के चुनाव में प्रयोग किया था, यह समझदारी उस वक्त भी दिखानी चाहिए थी। वहीं एक ने लिखा कि आपको भारतीय जनता पार्टी ने सावन की हरी घास दिखा दी है ना, सिर्फ आपके अपने फ़ायदे के लिए समाज आपके साथ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications