लालू की बहन गंगोत्री देवी का अंतिम संस्कार, रोती रहीं राबड़ी, तेजस्वी तेजप्रताप ने दिया कांधा

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहन गंगोत्री देवी का निधन रविवार की सुबह हुआ। उनके देहांत के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि भाई लालू यादव को सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें सदमा लगा था। उनके देहांत की खबर मिलते ही लालू परिवार में शोक का लहर कायम हो गया और रोती हुई राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजस्वी और तेजप्रताप अपने बुआ के यहां चपरासी क्वार्टर पहुंचे।

 Last rites of sister of Lalu Prasad in Gopalganj, Bihar

गंगोत्री देवी के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से गोपालगंज ले जाया गया जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गंगोत्री देवी गोपालगंज जिले के पंच देवी गांव की रहने वाली थी। आपको बताते चलें कि बड़ी बहन के देहांत की खबर लालू यादव को एडवोकेट के माध्यम से मिला जिसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए।

 Last rites of sister of Lalu Prasad in Gopalganj, Bihar

दूसरी तरफ राबड़ी देवी भी रोती-बिलखती चपरासी क्वार्टर पहुंची और शोक व्यक्त किया। बुआ की मौत पर तेजस्वी, तेजप्रताप भी खुद को नहीं रोक पाए और आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि यह समय बहुत ही दुखद है। बुआ की मौत से परिवार सदमे में है। उनकी मौत की खबर पापा को जेलर के माध्यम से भिजवाई गई है।

 Last rites of sister of Lalu Prasad in Gopalganj, Bihar

तेजस्वी ने कहा कि बुआ पापा को बहुत मानती थीं। लालू प्रसाद के एक भाई ने रोते हुए कहा कि बड़ी बहन सभी भाइयों को मानती थीं। हमलोगों को बच्चों की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया था। सभी भाइयों के बच्चों से उनको काफी लगाव था।

 Last rites of sister of Lalu Prasad in Gopalganj, Bihar

पटना के चपरासी क्वार्टर से गंगोत्री देवी के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए गोपालगंज के पंच देवी गांव ले जाया गया जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान उनके पूरे परिवार के लोगों के साथ साथ राजद के कुछ कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+