आज फिर CBI के सामने पेश नहीं हुए लालू, मिली 2 दिन की मोहलत

पटना। रेलवे टेंडर घोटाले में हुए अनियमितता को लेकर लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होना था जहां करोड़ों की हेराफेरी से जुड़े कई सवाल पूछे जाने थे। ऐन वक्त पर वह सीबीआई अधिकारियों के सामने नहीं पहुंचे और उनके वकील ने अधिकारियों से अगली तारीख की मोहलत मांगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2 दिन का समय दिया गया है। अब जहां 3 अक्टूबर को लालू यादव और 4 को तेजस्वी से पूछताछ होनी थी वहीं अब 5 तारीख को लालू और 6 को तेजस्वी सीबीआई के सामने पेश होंगे। लगातार यह तीसरा मौका है जब लालू प्रसाद यादव सीबीआई के द्वारा भेजे गए समन पर हाजिर नहीं हुए।

रेल होटल आवंटन मामला

रेल होटल आवंटन मामला

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के होटल आवंटन मामले में मंगलवार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए सभी अधिकारी तैयार थे। इसी बीच उनके वकील ने आकर अगली तारीख की मोहलत मांगी जिसे देखते हुए सीबीआई अधिकारियों ने 2 दिनों का पूछताछ के लिए उन्हें और समय दिया है। इससे पहले भी तीन बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं गए। जब वह रेल मंत्री थे तभी रेल रतन होटल के अवैध आवंटन और करोड़ों की लेनदेन से जुड़े मामले और जमीन लेने को लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

बेली रोड में जमीन लेने के आरोप

बेली रोड में जमीन लेने के आरोप

आपको बताते चलें कि लालू परिवार पर आईआरसीटीसी के रांची व पूरी स्थित दो होटलों के विनय कोचर व विजय कोचर को लीज पर दिए जाने के बदले उनसे पटना के बेली रोड पर 3 एकड़ जमीन लेने का आरोप है। इसी आरोप को लेकर सीबीआई अधिकारियों द्वारा लालू यादव के आवास पर छापेमारी की गई थी और इस मामले में लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ 6 जुलाई को नामजद एफआईआर दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार खतरे में आ गई और भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के साथ गठबंधन को तोड़ बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बना ली।

सीबीआई से बचने का रास्ता तलाश रहे लालू

सीबीआई से बचने का रास्ता तलाश रहे लालू

5 तारीख को अगर लालू यादव जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होगें तो ना तो उन्हें अब मोहलत दी जाएगी और ना ही उनका कोई बहाना चलेगा। अब सीबीआई अपनी आगे की कार्रवाई की तरफ बढ़ेगी क्योंकि इस मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है। सिर्फ लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे से पूछताछ करना बाकी है। ऐसे में यह देखना होता है कि लालू यादव जांच एजेंसी के सामने जाते हैं या फिर वकील के माध्यम से समय लेते हैं। राजद सूत्रों के अनुसार लालू यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली और पटना का चक्कर लगा रहे हैं, वहीं इस मामले में कानून जानकारों से राय विचार भी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+