ममता दीदी के बाद लालू बोले- पीएम मोदी ने आखिरी बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, अगले साल हमारी बारी
भारत देश ने आज 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। ये दिन वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार के लिए गौरान्वित करने वाला पल रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। जिस पर अब लालू यादव ने तंज कसते हुए नया दावा किया है।

लाल किले पर पीएम मोदी के तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए कहा था कि वो इस बार लाल किले पर बतौर पीएम आखिरी बार तिरंगा फहराएंगे।
वहीं ममता बजर्नी के बाद अब विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल बिहार की आरजेडी पार्टी के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने अपनी ममता दीदी की बात दोहराई है।
दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर हुए भव्य समारोह के अससर पर पीएम मोदी द्वारा तिरंगा फहराएं जाने के बाद लालू यादव ने कहा पीएम मोदी ने आखिरी बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, अगले साल हमारी बारी है।
गौरतलब है किइससे पहले पश्चिम बंगाल की मूख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार का स्वतंत्रता दिवस भाषण लाल किले की प्राचीर से उनका आखिरी भाषण होगा। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के बेहाला में कहा कि यह पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा।"
इसके साथ ही बंगाल सीएम ममता ने कहा था कि "बंगाल को 'कुर्सी' (राजनीतिक पद) नहीं चाहिए, हम भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं। हमारा गठबंधन INDIA आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगा। इस बार विपक्षी गुट INDIA चुनावी मैदान में हैं। इस बार खेला होबे।
बता दें लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देश की लगभग 26 विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम का गठबंधन बनाया है। जिसमें लालू यादव की जेडीएस और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी शामिल है। भाजपा के खिलाफ तैयार किए गया ये बठबंधन मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की रणनीति तैयार कर रहा है। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को घेर ये गठबंधन घेर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications